IND vs SA: इन 3 बड़ी चुनौतियों से जूझ रही है भारतीय टीम, हार की कगार जा सकती है विराट सेना
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम दो अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने घरेलू अभियान की शुरूआत करेगी। यूं तो दुनिया की किसी भी टीम पर भारी भारतीय टीम को इस सीरीज में भी फेवरिट के रूप में देखा जा रहा है लेकिन इस सीरीज से पहले विराट कोहली एंड कंपनी के पास अपने खुद के 3 अहम सवाल हैं जिनका जवाब न होना इस सीरीज में हार की कगार तक ले जा सकता है। दुनिया की नंबर वन भारतीय टेस्ट टीम को इस सीरीज में मुख्य रूप से इन तीन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

भारत के लिए किसे बनायें ओपनिंग बल्लेबाज
पहली चुनौती के रूप में भारत की सबसे बड़ी समस्या सलामी बल्लेबाज का सवाल है। पिछले कुछ मैचों में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे लोकेश राहुल को इसी सवाल के जवाब के लिए इस सीरीज से बाहर रखा गया है। इस मैच में उनकी जगह चयनकर्ताओं ने सीमित ओवर्स में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को उतारने का फैसला किया, लेकिन अभ्यास मैच में रोहित शर्मा की बोर्ड अध्यक्ष एकादश की ओर से खेलते हुए असफलता एक बार फिर इस नंबर पर भारत की चिंता को बढ़ा सकती है। रोहित शर्मा अभ्यास मैच में सिर्फ 2 ही गेंद खेल पाये थे और बिना खाता खोले फिलैंडर की गेंद का शिकार बने थे।

विकेटकीपिंग में ऋषभ पंत या रिद्धीमान साहा?
भारतीय टीम के लिए दूसरी चुनौती विकेटकीपर को लेकर है। टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग को लेकर ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा के बीच मुकाबला है। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि टर्निग विकेटों पर साहा को मौका मिलना चाहिए। हालांकि कोच शास्त्री पहले ही यह चुके हैं कि पंत को भी लंबे मौके दिए जाएंगे। वेस्टइंडीज दौरे पर ऋषभ पंत टर्निंग बॉल्स को पकड़ पाने में नाकाम रहे थे और इसके चलते हुए उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

जसप्रीत बुमराह की चोट, कितना गंभीर बनेगी?
दक्षिण अफ्रीकी टीम जब बुधवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ उतरेगी तो थोड़ी राहत की सांस लेगी क्योंकि इस समय दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम में नहीं हैं। बुमराह चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि बुमराह के न होने से भारत को नुकसान होगा। भारतीय टीम के लिए तीसरी समस्या जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी है। बुमराह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और अब वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
