For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA, 1st Test: 'हिटमैन' रोहित के नाम रहा पहला दिन, स्टंप तक भारत का स्कोर- 202/0

विशाखापत्तनम: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत हुई है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए चिर-परिचित घरेलू हालातों का बखूबी फायदा उठाते हुए मजबूत नींव रखी है। इस मैच से पहले रोहित शर्मा पर सबकी नजरें टिकी हुई थी और उन्होंने सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। रोहित ने बतौर ओपनर पहले ही टेस्ट को पूरे अंकों से पास करते हुए शतक लगा दिया है।

बारिश के कारण दिन का खेल जल्द रोके जाने के पहले भारत ने रोहित के शतक और मयंक के अर्धशतक के दम पर 59.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 202 रन बना लिए है। रोहित शर्मा 174 गेंदों पर 115 रन बनाकर नाबाद थे तो वहीं मयंक ने 183 गेंदों पर नाबाद 84 रन बना लिए थे। इस तरह से भारत के लिए घरेलू सत्र में टेस्ट मैचों कीक शुरुआत शानदार हुई है।

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। रोहित ने अपने साथी मयंक अग्रवाल के साथ सधी हुई बल्लेबाजी से शुरू करने के बाद आंखें जल्दी ही जमा ली जिसके बाद उन्होंने वैसे शॉट्स लगाए जिसके लिए रोहित जाने जाते हैं। रोहित और मयंक ने इस दौरान कुछ दर्शनीय छक्के मारते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया और रोहित ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक भी पूरा कर लिया। रोहित के बाद मयंक ने दूसरे सत्र में अपना पचासा ठोक दिया।

1
46113

इसी बीच दोनों के बीच बड़ी शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई और फिर रोहित ने आगे बढ़कर छक्के भी लगाते हुए सफेद गेंद की तरह से लाल गेंद पर भी गगनचुंबी छक्के लगाए। रोहित ने 4 छक्कों की मदद से 160 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला शतक है। इसके साथ ही मयंक अग्रवाल भी अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत इस मैच में दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर रहा है। विशाखापत्तनम के मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हर दिन के पहले सेशन में तेज गेंदबाजों को भरपूर मदद मिलने की उम्मीज है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनर्स भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब हो सकते हैं।

विराट कोहली ने मैच से पहले दिन ही पंत के ऊपर साहा को तरजीह देकर अपने इरादे साफ जता दिए हैं कि वे टेस्ट मैचों में पूरी तरह से क्लास पर भरोसा करने के मूड में हैं। साहा की वापसी चोट के बाद लंबे समय बाद हुई है। क्लास की बात करें तो कोहली एंड कंपनी के लिए एक बार फिर से जडेजा-अश्विन की सदाबहार जोड़ी घरेलू पिचों पर सबसे बड़ा हथियार होगी।

मैच में दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत- रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (कीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रूयन, टेम्बा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस (सी), क्विंटन डी कॉक (कीपर), वर्नोन फिलेंडर, सेनुरन मुथुस्समी, केशव महाराज, डेन पिड्ट, कैगिसो रबाडा

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 16:08 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+