IND vs SA: रोहित ने लगाई फिफ्टी, भारत की शानदार शुरुआत, पढ़े लंच तक की पूरी अपडेट
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत करते हुए बुधवार को यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में लंच तक बिना कोई विकेट खोए 91 रन बना लिए हैं। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का यह पहला मैच है। टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पारी का आगाज कर रहे रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन के लंच तक बिना किसी विकेट के नुकसान के 91 रन बना लिये हैं। लंच तक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 52 और मयंक अग्रवाल 39 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने जड़ा पहला अर्धशतक
रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। यह दोनों पहली बार भारत में पारी की शुरुआत कर रहे हैं। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित को यह पहला टेस्ट मैच हैं। वह अब तक भारतीय टीम के लिए टेस्ट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे।
इससे पहले, मेजाबन टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए संयम के साथ बल्लेबाजी की और अपना विकेट नहीं गंवाया।

रोहित शर्मा ने चौके से की पारी की शुरुआत
इस मैच में सभी की नजरें रोहित पर थी जिन्हें टीम मैनेजमेंट ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने का फैसला किया। रोहित ने तेज गेंदबाज कागिसो रबादा की अपनी दूसरी ही गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर चार रन के लिए भेजा लेकिन उनका यह शाट विश्वसनीय नहीं था। रोहित ने इसके बाद वर्नन फिलेंडर पर भी चौका मारा। पिच से पहले दो घंटे में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को अधिक मदद नहीं मिली जिसका रोहित और अग्रवाल ने पूरा फायदा उठाया।
फिलेंडर ने कुछ मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया लेकिन अधिक गति से गेंदबाजी करने वाले रबादा ने निराश किया। पहले घंटे में रोहित और फिलेंडर के बीच एक अलग मैच देखने को मिल रहा था। अभ्यास मैच में रोहित को दूसरी ही गेंद पर आउट करने वाले फिलेंडर ने चार ओवर के शुरुआती स्पैल में गेंद को दोनों ओर मूव कराके इस सलामी बल्लेबाज को चुनौती दी।

फिलेंडर ने डराया लेकिन मयंक अग्रवाल ने दिया बखूबी साथ
कुछ मौके पर चूकने के बाद रोहित ने फिलेंडर को आगे बढ़कर खेलने का फैसला किया जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने विकेटकीपर क्विंटन डिकाक को स्टंप के पास खड़े होने को कहा।
दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में गेंदबाजों को परखा और फिर अपने शॉट खेले। रोहित 84 गेंदों की अपनी पारी में अब तक दो छक्के और पांच चौके लगा चुके हैं जबकि मयंक ने एक छक्का और छह चौके जड़े हैं।
दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच के साथ अपने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के अभियान की भी शुरुआत कर रही है। दोनों टीमों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर बढ़त हासिल करने पर होंगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
