For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st Test Match Preview : जानें क्या कहता है माैसम, कैसी होगी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटने के बाद अब टेस्ट सीरीज के लिए 2 अक्तूबर को जंग शुरू होगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में होगा। अगर माैजूदा समय में दोनो टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पलड़ा भारत का नजर आता है। भारत पिछली 15 टेस्ट सीरीज में सिर्फ 2 सीरीज ही गंवाया है, ऐसे में मेहमान टीम के लिए भारत को चुनाैती देना आसान नहीं रहेगा। वहीं इस मैच दाैरान माैसम ज्यादा खराब होता नहीं दिखेगा।

माैसम को लेकर बात करें तो टेस्ट मैच में पहले दो दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। मैच के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को गरज के साथ कुछ बारिश की आशंका है। वहीं चौथे दिन भी कुछ बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि मैच के पांचवें दिन रविवार, 6 अक्टूबर को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।

विशाखापत्तनम के मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हर दिन के पहले सेशन में तेज गेंदबाजों को भरपूर मदद मिलने की उम्मीज है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनर्स भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब हो सकते हैं। मेहमान टीम के पास कागिसो रबाडा, लुंगी गिडी, वर्नोन फिलैंडर और एनरिच नॉर्त्जे जैसे गेंदबाज हैं, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

मेहमान टीम के लिए भारतीयों का सामना करना आसान नहीं रहेगा। भला वो अपना आखिरी दाैरा कैसे भूल सकते हैं, जब उन्हें बुरी तरह से मार खाकर घर वापस लाैटना पड़ा था। 2015 में जब दोनों के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी तो अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज भी और गेंदबाज भी पस्त हुए थे। तब कप्तानी विराट कोहली के हाथों थी। भारत ने पहले मैच में 108 रनों से जीत दर्ज की थी। दूसरा मैच ड्रा रहा। तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 124 और आखिरी मैच में 337 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। साउथ अफ्रीका पूरी कोशिश करेगा कि जो 3 साल पहले उनकी हालत खराब हुई थी वो इस बार ना हो।

साउथ अफ्रीका की संभावित एकादश-
आइडेन मार्कराम, डीन एल्गर, थुनिस डी ब्रुइन, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, डेन पिड्ट, कगीसो रबाडा, लुंगी नगिडी

भारत की प्लेइंग इलेवन-
मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी

Story first published: Tuesday, October 1, 2019, 18:13 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+