INDvSA, 1st Test: जानिए दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
विशाखापट्टनम: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत के लिए पहला दिन शानदार रहा। इस मैच में रोहित शर्मा ने टेस्ट ओपनर के तौर पर शानदार पारी खेलते हुए नाबाद शतक लगाया तो वहीं मयंक अग्रवाल भी अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। बारिश के चलते खेल रोके जाने तक रोहित शर्मा 115 और मयंक 84 रन बनाकर खेल रहे थे। इस मैच के पहले दिन मौसम की आंखमिचौली का पूर्वानुमान किया गया था। मैच के पहले दिन चायकाल तक केवल 59.1 ओवरों का ही खेल हो सका।
आज (3 सितंबर) मैच का दूसरा दिन है, ऐसे में जानते हैं कि इस दिन मौसम क्या कह रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश के 60 प्रतिशत तक चांस हैं। यह मैच के पहले दिन के बारिश के पूर्वानुमान से कम है। दूसरे दिन माना जा रहा है आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगर बादल छाए रहते हैं तो मैच के दूसरे दिन रोशनी भी एक अहम भूमिका अदा करेगी।
वहीं, मौसम की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12 बजे के बाद बादल छाने की उम्मीद है। मैच के दूसरे और तीसरे दिन भी 50 और 40 फीसदी बारिश की आशंका है। इतना ही नहीं, मैच के बाकी दिनों में भी पूरी तरह से साफ मौसम की उम्मीद नहीं की जा रही है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि बारिश या खराब रोशनी खेल पर किस तरह से अपना असर डालती है।
जहां तक भारत की बात है तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैच में लोकेश राहुल की जगह ओपनिंग में रोहित शर्मा को उतारा है जबकि गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा की जोड़ी की वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी अनुभवी ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
