oi-Vineet Kumar
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहला टेस्ट मैच पूरी तरह से रोहित शर्मा के रंग में रग गया है। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने भी संघर्ष किया और अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए। भारत दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। दक्षिण अफ्रीका अभी भी लक्ष्य से 384 रन दूर है। बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले ही टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये। वह बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनें हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें जमकर बधाई दी है।
गौतम गंभीर ने किया सलाम
क्रिकेटर से सांसद बने पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की इस शानदार पारी पर ट्वीट करते हुए लिखा- आपको सलाम... आप वहां हैं, जिसके लिए आप बने हैं।
युजवेंद्र चहल ने बताया लेजेंड
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ट्वीट कर लिखा,' आप लेजेंड हैं।'
हरभजन बोले-मजा आ गया
टर्बनेटर के नाम से मशहूर भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा,' रोहित शर्मा वाह वाह... पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 127... मजा आ गया रोहित शर्मा... ऐसा ही शानदार खेलते रहो। '
वीवीएस लक्ष्मण ने बताया यादगार रहेगी पारी
टेस्ट स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित शर्मा की पारी को लेकर ट्वीट किया, 'पहली बार टेस्ट में ओपनिंग करते हुए दोनों पारियों में शतक। यादगार टेस्ट मैच.. रोहित शर्मा शानदार खेला। मैच विनर।'
गौरतलब है कि रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेहमान टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के कारण हालांकि दिन का खेल समय से पहले खत्म कर दिया गया। एडिन मार्कराम तीन और थेयुनिस डे ब्रयून पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, October 6, 2019, 9:33 [IST]
Other articles published on
Oct 6, 2019