Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंदौर वनडे: धोनी की जबरदस्त बैटिंग, द. अफ्रीका को 248 का लक्ष्य

इंदौर। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जबरदस्त बैटिंग के दम पर टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 248 रनों का लक्ष्य दिया । धोनी ने 86 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदान 92 रन बनाए।

मालूम हो कि भारत के ओपनर रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अजिक्यें रहाणे ने उपयोगी पारी खेली लेकिन रहाणे का विकेट गिरने बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से चरमरा गई। लेकिन कप्तान धोनी ने संयम से खेल दिखाते हुए ना केवल टीम को संभाला बल्कि देश को सम्मानजनक स्कोर भी दिया। धोनी ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने वनडे जीवन का 60वां अर्धशतक जमाया।

मालूम हो कि टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद ही खराब रही। स्टार प्लेयर रोहित शर्मा तीन रन बनाने के बाद केगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उसके बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 23 रन बनाकर चलते बने तो वहीं विराट कोहली और सुरेश रैना ने भी निराश ही किया। विराट रनआउट हुए तो रैना का खाता भी नहीं खुला।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+