रंग लाई कप्तान धोनी की मेहनत, भारत ने इंदौर वनडे 22 रनों से जीता
इंदौर। आखिरकार धोनी की सेना ने बुधवार को कानपुर वनडे का बदला लेते हुए दक्षिण अफ्रीका को इंदौर में 22 रनों से हरा दिया है और इस तरह से टीम इंडियाअब 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
आज का दिन पूरी तरह से कप्तान धोनी का ही था , पहले उन्होंने टॉस जीता फिर उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
मालूम हो कि भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 247 रन बनाए थे जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 43.4 ओवर्स में ही 225 रन ही बना सकी।
भज्जी ने फैसले को सही साबित किया
आज भारत के गेंदबाजों ने अपेक्षाकृत बढ़िया बॉलिंग की और मैच को जीताने में अच्छा योगदान दिया। जहां भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए तो वहीं आर अश्विन की जगह टीम में शामिल हुए हरभजन सिंह ने दो कीमती विकेट लेकर अपनी वापसी को सही साबित किया।
सीरीज 1-1 से बराबर
उमेश यादव और मोहित शर्मा के नाम एक-एक विकेट रहा। मैन ऑफ द मैच कप्तान धोनी बने। अब सीरीज का तीसरा मैच 18 अक्टूबर को राजकोट में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
