For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फिर चमके चहल-कुलदीप, दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच सेंचुरियन में खेला गया जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहला वनडे 6 विकेट से जीतने के बाद भारतीय ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली का ये फैसला एकदम सही साबित हुआ।

बता दें कि उंगली में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीकी नियमित कप्तान फॉफ डुप्लेसिस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज एडन मार्करम को कप्तान बनाया गया है। लेकिन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी पहले ही मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना बैठी।

अफ्रीकी बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए

अफ्रीकी बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए

दरअसल एक बार फिर से भारतीय रिस्ट स्पिनर्स की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की नाक में दम करके रख दिया। भारतीय फिरकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 118 रनों पर समेट दिया। ये दक्षिण अफ्रीका का घर में किसी भी वनडे मैच में सबसे कम स्कोर है। भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पांच और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए और 32.2 ओवर में 118 पर ढेर हो गए। ये बने रिकॉर्ड-

अफ्रीका में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने चहल

अफ्रीका में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने चहल

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 8.2 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके। ये दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यही नहीं चहल भारत के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट झटके। यही नहीं चहल विश्व के इकलौते रिस्ट स्पिनर हैं जिन्होंने अफ्रीका में 5 विकेट झटके। इससे पहले इमरान ताहिर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ईस्ट लंदन में 28 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

दक्षिण अफ्रीका का घर में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका का घर में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन

बता दें कि 118 रन दक्षिण अफ्रीका का घर में किसी भी वनडे में सबसे कम स्कोर है। उससे पहले 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलीजाबेथ में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका की पारी 119 रनों पर ढेर हो गई थी।

Story first published: Sunday, February 4, 2018, 18:57 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+