For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA 2nd T20: बस इतने रन जोड़ते ही कोहली बन जाएंगे सबसे तेज दो हजारी, बनेंगे पहले भारतीय

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल यानी बुधवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से हराकर इतिहास रचा था। अब भारतीय टीम ने टी20 सीरीज की शुरुआत भी जीत से की है। भुवनेश्वर कुमार के शानदार पांच विकेट हॉल की मदद से टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। शिखर धवन की 72 रनों की धुआंधार पारी की मदद से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी।

पहले टी20 मैच की तरह ही अब दूसरे मैच में कई रिकॉर्ड पर नजरें रहेंगी लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए ये मैच बेहद खास होने वाला है। बता दें कि कोहली का बल्ला काफी समय से रन उगल रहा है। ऐसे में अगर कोहली दूसरे टी20 मैच में 18 रन बना लेते हैं तो वे अपने टी-20 करियर के 2000 रन पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कोहली ऐसा करने वाले भारत के इकलौते और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज टी-20 मैचों में अभी तक 2000 रन पूरा नहीं कर सका है।

आपको बता दें कि कोहली से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल और ब्रैंडन मैकुलम इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं। विराट कोहली ने अब तक खेले गए 56 टी-20 मैचों में 1982 रन बनाया है।

इंटरनेशनल टी20 के टॉप 5 रन स्कोरर
मार्टिन गुप्टिल- 72 पारियों में 2250 रन (न्यूजीलैंड)
ब्रैंडन मैक्कुलन- 70 पारियों में 2140 रन (न्यूजीलैंड)
विराट कोहली- 52 पारियों में 1982 रन (भारत)
तिलकरत्ने दिलशान- 79 पारियों में 1889 रन (श्रीलंका)
शोएब मलिक- 86 पारियों में 1821 रन (पाकिस्तान)

Story first published: Tuesday, February 20, 2018, 13:55 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+