For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सबसे बड़े मैच विनर ने एक ही मैच में बना डाले कई शर्मनाक रिकॉर्ड, सोचने पर मजबूर हो जाएंगे विराट

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। हेनरिक क्लासेन की धमाकेदार पारी और कप्तान जेपी ड्युमिनी के अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी की। क्लासेन ने केवल 30 गेंदो पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 69 रनों का पारी खेली। क्लासेन के आउट होने के बाद ड्युमिनी ने फरहान बेहारदीन के साथ मिलकर मेजबान टीम को जीत तक पहुंचाया। कप्तान ड्युमिनी ने 40 गेंदो में नाबाद 64 रन बनाए।

भारत के लिए टी20 का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज चहल

भारत के लिए टी20 का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज चहल

इस मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वनडे सीरीज में भारती की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चहल टी20 सीरीज में नाकाम साबित हो रहे हैं। सेंचुरियन टी-20 मुकाबले में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने युजवेंद्र चहल को इस कदर निशाना बनाया कि उन्हें रातों रात अर्श से फर्श पर उतार दिया। चहल 4 ओवर में 64 रन लुटाकर टी-20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे खर्चीले गेंदबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड जोगिंदर शर्मा के नाम था जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में डरबन में खेले गए मैच में 57 रन दिए थे।टी-20 में सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज

1. युजवेंद्र चहल- 64 रन (दक्षिण अफ्रीका)

2. जोगिंदर शर्मा- 57 रन (इंग्लैंड)

3. यूसुफ पठान- 54 रन (श्रीलंका)

4. मोहम्मद सिराज- 53 रन (न्यूजीलैंड)

टी20 स्पैल में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज

टी20 स्पैल में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज

बता दें कि क्लासेन ने चहल के ओवरों में 5 छक्के लगाए और चहल ने कुल 7 छक्के खाए। इससे पहले केवल एक बार ही कोई बल्लेबाज किसी गेंदबाज के स्पैल में 5 या उससे अधिक (6) छक्के लगा सका है। युवराज सिंह ने 2007 के टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे। ये सभी छक्के एक ही ओवर में आए थे।

टी-20 इंटरनेशनल के एक मैच में 7 छक्के लुटाने वाले गेंदबाज

1. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) बनाम भारत, 2007 में

2. जेवियर डोहर्टी (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्टइंडीज, 2012

3. बैरी मैक्कर्थी (आयरलैंड) बनाम अफगानिस्तान, 2017

4.एंड्रूय टाई (ऑस्ट्रेलिया) बनाम न्यूजीलैंड, 2018

5.युजवेंद्र चहल (भारत) बनाम द.अफ्रीका, 2018

सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले संयुक्त रूप से पहले स्पिनर बने चहल

सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले संयुक्त रूप से पहले स्पिनर बने चहल

चहल ने 4 ओवरों में 64 रन लुटाए। ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से किसी स्पिनर द्वारा खर्च किए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले सनथ जयसुर्या ने 2007 के टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेले गए एक मुकाबले में 4 ओवरों में 64 रन खर्च किए थे।

Story first published: Thursday, February 22, 2018, 11:36 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+