For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd Test, : साउथ अफ्रीका की पहली पारी लड़खड़ाई, भारत से अभी भी 565 रन पीछे

पुणे: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट खोकर 601 रनों पर घोषित कर दी है। जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरूआत बेहद खराब रही आैर उसने 36 रनों पर 3 विकेट खो दिए हैं। भारत के पास अभी भी 565 रनों की मजबूत बढ़त है। ओपनर डीन एल्गर महज 6 रन बनाकर चलते बने। उन्हें उमेश यादव ने आउट किया। वहीं एडन मार्कराम खाता भी नहीं खोल सके। वो भी उमेश का ही शिकार बने। इसके बाद चाैथे नंबर पर आए तेंबा बवुमा(8) मोहम्मद शमी के हाथों आउट हुए।

इससे पहले मैच का पहला दिन एक बार फिर भारत के नाम रहा, जहां मयंक अग्रवाल की शतकीय पारी ने टीम को मजबूत नींव दी। तो फिर दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली ने भी नाबाद 254 रन बनाए, जिसमें 33 चाैके व 2 छक्के रहे।

रविंद्र जडेजा भले ही शतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने तेज पारी खेल सबका दिल जीत लिया है। जडेजा ने 104 गेंदों में 91 रन बनाए जिसके साथ ही कोहली ने पहली पारी घोषित कर दी। इनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 58 तो अजिंक्य रहाणे ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए, जबकि केशव महाराज व सेनुरन मुथुस्वामी को 1-1 विकेट मिला।

1
46114

इस मैच में टॉस जीतकर विराट कोहली ने पहले बैटिंग करने करने फैसला लिया है। मैच में भारत ने एक बदलाव किया है। हनुमा विहारी की जगह पर तेज गेंदबाज उमेश यादव को मौका दिया है। कप्तान कोहली ने बताया है कि ईशांत और शमी पर भार करने के लिए ये फैसला लिया गया है। पिछले मैच में कमाल करने वाली भारतीय ओपनिंग जोड़ी इस बार वो कमाल नहीं दोहरा पाई है और भारत को रोहित शर्मा (14) के रूप में पहला झटका जल्द ही गया।

इसके बाद मयंक-पुजारा ने शानदार शतकीय साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पुजारा 58 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद मंयक ने अपना लगातार दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली , अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, थ्यूनिस डी ब्रूयन, टेम्बा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनिचर नॉर्टजे

Story first published: Friday, October 11, 2019, 17:14 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+