
10 मैचों में 6 बार पारी से जीत दर्ज की है
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने आज तक सिर्फ 2 ही टेस्ट मैच गंवाए हैं। 22 में से 17 टेस्ट मैच में उसे जीत मिली है और 3 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। इस मैदान पर मैच ड्रॉ होने के चांसेस भी बहुत कम रहते हैं क्योंकि पिछले 10 टेस्ट मैचों में से 9 का नतीजा निकला है जबकि मात्र एक मैच ड्रॉ रहा। ये मैदान दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए इतना फेवरेट है कि उसने पिछले 10 मैचों में 6 बार पारी से जीत दर्ज की है। वहीं 2 टेस्ट मैच अफ्रीका ने 200 रनों से भी ज्यादा बड़े अंतर से जीते हैं।

अफ्रीकी टीम ने यहीं बनाया है भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर
सेंचुरियन के इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है जो कि 620/4 रन है। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि ये स्कोर अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ 2010 में बनाया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया महज 136 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। जिसके बाद द.अफ्रीका ने 620 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 459 रन जरूर बनाए थे लेकिन वो पारी और 25 रनों से मैच गंवा बैठी थी।

सेंचुरियन के मैदान पर टेस्ट मैच के आंकड़े
- कुल मैच- 22
- पहले बल्लेबाजी करने वाले टीम ने जीते- 9 मैच
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते- 9 मैच
- पहली पारी का औसत स्कोर- 334 रन
- दूसरी पारी का औसत स्कोर- 324 रन
- तीसरी पारी का औसत स्कोर- 240 रन
- चौथी पारी का औसत स्कोर- 154 रन
- सबसे बड़ा स्कोर- 620/4 (130.1 ओवर) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ
- सबसे छोटा स्कोर- 101/10 (34.4 ओवर) इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ


Click it and Unblock the Notifications
