For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

600 रन वाली विकेट नहीं थी, पर कोहली-जडेजा की पारी शानदार रही : रहाणे

नई दिल्ली। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। पुणे में जारी इस मैच में भारत ने पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित की। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 36 रनों पर 3 विकेट गंवाकर भारतीय टीम का पलड़ा भारी कर दिया है। जहां कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक ठोका तो वहीं उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 59 रनों की पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने के बाद उप-कप्तान रहाणे ने बयान देते हुए कहा कि 600 रन वाली विकेट नहीं थी पर कोहली-जडेजा की पारी शानदार रही जिसी बदाैलत बड़ा स्कोर बना।

रहाणे ने कहा कि जिस तरह से हमारे बल्लबाजों ने 600 स्कोर किया वो शानदार रहा। मयंक अग्रवाल ने तेज गेंदबाजों का सामना बहुत अच्छे से किया।। दिन की शुरुआत का एक घंटा अहम था। हम 500 का स्कोर करने की सोच रहे थे। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो शानदा रही। वह भले ही बाहर से आसान लग रही थी लेकिन ऐसा था नहीं। मुझे नहीं लगता कि यह 600+ विकेट है, यह 450-500 रन वाला विकेट है।

उप-कप्तान रहाणे ने कहा, ''मैं और कोहली एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। जब भी हम एक साथ बल्लेबाजी करते हैं तो हम वास्तव में अच्छी कम्यूनिकेशन करते हैं। हमे पता था कि हम एक कम बल्लेबाज के साथ उतरे हैं। इसलिए हमें उस साझेदारी को हासिल करना है। हमारे बीच वह साझेदारी वास्तव में महत्वपूर्ण थी। अब गेंदबाजों को भी खूब मजा आएगा। अगर हम सही क्षेत्रों में गेंदबाजी कर सकते हैं, तो हम अच्छे अंतर से जीतेंगे। अगर वे सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करते हैं तो तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। गेंद टर्न ले रही है, अश्विन और जडेजा किसी भी ट्रैक पर गेंदबाजी कर सकते हैं।"

बता दें कि करीब 10 महीने बाद कोहली के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में कोई बड़ी पारी निकली है। कोहली ने 336 गेंदों में नाबाद 254 रन बरसाए जिसमें 33 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। यह उनके टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक भी रहा, वहीं 26वां टेस्ट शतक था। कोहली भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगान वाले बन गए हैं। उनकी इस पारी की बदाैलत ही भारत बड़ा स्कोर करने में कामयाब हुआ है। इनके अलावा रविंद्र जडेजा ने भी 104 गेंदों में ताबड़तोड़ 91 रनों की पारी खेली।

Story first published: Friday, October 11, 2019, 19:52 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+