For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA, 2nd Test: पस्त अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाई 326 रनों की बढ़त, नाम किया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट सेना ने दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 275 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से दक्षिण अफ्रीका अभी भारत के स्कोर से 326 रन पीछे है। इसके साथ ही भारत ने अपनी पहली पारी के आधार पर सबसे ज्यादा रनों की बढ़त के मामले में इस मैच में एक खास मुकाम हासिल कर लिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह भारत की दूसरी सबसे बढ़त है।

भारत की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में सबसे बड़ी बढ़त की बात करें तो 2009-10 में कोलकाता में खेले गए मैच के दौरान 347 रनों की थी। वहीं दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में हुए 2015-16 मैच के दौरान भी भारत ने 213 रनों की बढ़त हासिल की थी, जो कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है। इस लिस्ट में जोहान्सबर्ग (2006-07) में हासिल की गई 165 रनों की बढ़त चौथे नंबर पर और नागपुर (2015-16) में हासिल की गई 136 रनों की बढ़त पांचवे नंबर पर काबिज है।

और पढ़ें: IND vs SA: जब सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर घुसा फैन, छुए रोहित शर्मा के पैर, नाराज हुए सुनील गावस्कर

दक्षिण अफ्रीका के ऑल आउट होते ही तीसरे दिन के स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने फिलेंडर के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। केशव महाराज ने 132 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 72 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 64, वॉर्नोन फिलेंडर ने नाबाद 44 , थ्यूनिस डी ब्यून ने 30 और क्विंटन डी कॉक ने 31 रन बनाए।

और पढ़ें: 'द सन' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर बेन स्टोक्स को बनाया जा रहा निशाना: एशले गिल्स

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 4, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 3, मोहम्मद शमी ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया। इसके साथ ही आर अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 17:09 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+