
ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बनें विराट कोहली
विराट कोहली को 7000 रन पूरा करने के लिए 138 पारियों का सामना करना पड़ा जबकि वीरेंदर सहवाग ने इसे 134 पारियों और सचिन तेंदुलकर ने 136 पारियों में पूरा किया था। वहीं विश्व स्तर पर यह रिकॉर्ड वॉली हामंड के नाम हैं जिन्होंने 131 पारियों में 7000 रन पूरे किये थे। विश्व स्तर पर भी कोहली का नाम गैरी सोबर्स और कुमार सांगाकारा के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर है। जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने 139 पारियों में 7 हजार रन पूरे किये थे।

सचिन-सहवाग को छोड़ा पीछे
वहीं अपने इस दोहरे शतक के साथ विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दोहरा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे महान भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम टेस्ट क्रिकेट के 6 दोहरे शतक हैं। विश्व स्तर पर यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमन के नाम हैं जिन्होंने अपने करियर में कुल 12 दाहरे शतक जड़े हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बनें
यही नहीं, कोहली 40 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान बन गए हैं। बतौर कप्तान विराट के नाम टेस्ट में 19 और वनडे में 21 शतक हैं। इस मामले में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग सबसे आगे है। उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में कुल 41 शतक हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ 33 शतकों के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं।

रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे विराट कोहली
हालांकि अपनी इस दमदार पारी के दम पर कोहली ने कप्तान के रूप में शतक जड़ने के मामले में टेस्ट क्रिकेट में पॉटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पॉटिंग ने भी कप्तान के रूप मे अपने करियर में कुल 19 टेस्ट शतक जड़े थे। दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से अब दूसरे पायदान पर काबिज है। टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्मिथ (25) के नाम है।
पारी के आधार पर सबसे तेज 26 टेस्ट शतक लगाने के मामले में विराट कोहली चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 26 शतक लगाने के लिए 144 पारियां खेली थी।


Click it and Unblock the Notifications
