For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd Test : विराट कोहली के बल्ले से 10 महीने बाद निकला शतक, लगी रिकाॅर्ड्स की झड़ी

India vs South Africa: Virat Kohli on record breaking spree, as he completes 26th 100|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बल्ले से आखिरकार 10 महीने बाद टेस्ट शतक निकल ही गया। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 173 गेंदों में शतक ठोका। यह उनका साल 2019 का पहला टेस्ट शतक भी रहा। आखिरी शतक उनके बल्ले से आस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 दिसंबर 2018 को निकला था। कोहली ने कुल 254 रनों की विशाल पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने कई रिकाॅर्ड्स अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का 26वां शतक है। इस शतक के साथ क्या-क्या रिकाॅर्ड्स बने, आइए डालें एक नजर-

गावस्कर को पछाड़ा

गावस्कर को पछाड़ा

कोहली ने इस शतक के साथ अपने हमवतन सुनील गावस्कर को पछाड़ दिया है। कोहली ने सबसे कम पारियों में 26 शतक जड़ने के मामले में गावस्कर को पीछे छोड़ा है। गावस्कर ने 144 टेस्ट पारियों में 26 शतक पूरे किए थे, वहीं कोहली ने 138 पारियों में शतकों का यह आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ कोहली सबसे कम पारियों में 26 शतक जड़ने वाले दुनिया के चाैथे बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे कम पारियों में 26 शतक लगाने का रिकाॅर्ड आस्ट्रेलिया के ही पूर्व दिग्गज डाॅन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 69 पारियों में यह आंकड़ा छूआ था।

कम पारियों में 26 शतक जड़ने वाले टाॅप 5 बल्लेबाज-

डाॅन ब्रैडमैन- 69 पारियां

स्टीव स्मिथ- 121 पारियां

सचिन तेंदुलकर- 136 पारियां

विराट कोहली- 138 पारियां

सुनील गावस्कर- 144 पारियां

बताैर कप्तान किया कमाल

बताैर कप्तान किया कमाल

इसके अलावा कोहली ने बताैर कप्तान भी बड़ा कमाल करके दिखा दिया है। कोहली ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में रिकी पोंटिंग और कोहली के नाम 19-19 शतक है। इस लिस्ट में सबसे आगे ग्रीम स्मिथ हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में 25 शतक लगाए हैं।

टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 7वें भारतीय

टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 7वें भारतीय

कोहली ने पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर को रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ कोहली भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। वेंगसकर ने 116 मैचों में 6868 रन बनाए थे, वहीं कोहली ने महज 81 मैचों में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 200 मैच खेलते हुए 15,921 रन बनाए हैं। सचिन के बाद राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781), वीरेंद्र सहवाग (8503) और साैरव गांगुली (7212) ने ज्यादा रन बनाए हैं हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले टाॅप 7 बल्लेबाज-

सचिन तेंदुलकर- 15921

राहुल द्रविड़- 13265

सुनील गावस्कर- 10122

वीवीएस लक्ष्मण- 8781

वीरेंद्र सहवाग- 8503

साैरव गांगुली- 7212

विराट कोहली-7054

ये भी करके दिखाया

ये भी करके दिखाया

कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का यह 40वां शतक है। कोहली से आगे सिर्फ रिकी पोंटिग हैं जिन्होंने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 41 शतक जमाए हैं। कोहली ने टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर कप्तान 2 शतक जमाए हैं। बतौर कप्तान धोनी- सचिन ने टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 शतक जमाए थे।

सचिन-धोनी को पछाड़ा

सचिन-धोनी को पछाड़ा

इससे पहले कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान बनने का गौरव हासिल किया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर कप्तान 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 553 रन बनाए थे। इस लिस्ट में धोनी तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 461 रन बनाए थे

Story first published: Friday, October 11, 2019, 16:03 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+