For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA, 3rd T-20: क्या बारिश फिर डालेगी मैच में बाधा, जानिए क्या कहता है मौसम

बेंगलुरु: धर्मशाला में बारिश के चलते पहला टी-20 मैच धुल जाने के बाद टीम इंडिया ने मोहाली में दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान जीत दर्ज करके घरेलू सत्र का शुभारंभ किया था। अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज (22 सितंबर) को बेंगुलरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में कोहली एंड कंपनी चाहेगी कि इस मैच में बारिश का साया ना पड़े और उसको सीरीज में बेहतर नंबर के साथ जीत दर्ज करने का मौका मिले। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की नजरें इस मैच में वापसी करने पर लगी होंगी।

हालांकि इस बार भी बारिश को लेकर बहुत अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है क्योंकि बेंगलुरु में रविवार की सुबह से तेज बारिश जारी है और वेदर.कॉम की माने तो दोपहर बाद भी मौसम खराब रह सकता है जो रात को मैच में खलल का कारण बन सकता है।

हालांकि, एक्यूवेदर की रिपोर्ट कहती है कि बेंगुलरु में बादल घिरे रहेंगे और बारिश की संभावना 31-47 प्रतिशत तक है। ये अनुमान मैच को लेकर कहीं ज्यादा संभावनाशील स्थिति व्यक्त करता है। ऐसे में सभी चाहेंगे कि दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिले।

इस सीरीज में मोहाली टी-20 के हीरो विराट कोहील और दीपक चाहर रहे थे जिन्होंने क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सामने से आकर अगुवाई करने के साथ मेहमानों के पांव मैच में कभी जमने नहीं दिए। कोहली ने जहां नाबाद 74 रन बनाए थे तो वहीं चाहर ने 4 ओवर में केवल 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस सीरीज के तीसरे मैच का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सभी को इंतजार है।

इस सीरीज के बाद भारत 2 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। यह सीरीज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी।

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 9:50 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+