For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA: चोटिल रिद्धिमान साहा की जगह 8 साल बाद टीम में शामिल होगा ये खिलाड़ी

India vs South Africa 3rd Test: Wriddhiman Saha replaced by Dinesh Kartik | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। साहा की जगह विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि दिनेश कार्तिक ने आखिरी बार टेस्ट मैच 17 जनवरी 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था।

इस मैच में कार्तिक पहली पारी में 0 पर आउट हो गए थे हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने 27 रन बनाए थे। भारत ने ये मैच 113 रनों से जीता था। अब 8 साल बाद कार्तिक को टेस्ट टीम में जगह मिली है।

बीसीसीआई ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दिनेश कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए रिद्धिमान साहा के स्थान पर रखा है। वह तीसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

गुरुवार, 11 जनवरी को ट्रेनिंग के दौरान साहा को बाएं हाथ के कंधे में चोट आई थी। बीसीआईआई मेडिकल टीम साहा को मॉनीटर कर रही है।

गौरतलब है कि साहा की जगह दूसरे टेस्ट मैच में पार्थिव पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। साहा ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल 10 कैच पकड़े और एक विकेटकीपर के तौर पर भारत की तरफ से एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। साहा से पहले ये रिकॉर्ड धौनी के नाम पर था।

धौनी ने वर्ष 2014 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में कुल नौ शिकार किए थे जिसमें 8 कैच था और एक स्टंप था।

Story first published: Tuesday, January 16, 2018, 11:28 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+