For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : हेलमेट पर लगी बाॅल तो मिल गया भारत को विकेट, बहुत कम दिखता ऐसा पल

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि काैन से ओवर में क्या हो जाए। गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी बात होती है जब वो सामने खड़े बल्लेबाज को एल्बीडब्ल्यू आउट करता है या फिर बोल्ड। लेकिन भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रांची में हुए तीसरे टेस्ट में जब भारत ने जीत के लिए अंतिम विकेट मिली तो ऐसा पल देखने को मिला जो गेंदबाज के लिए किस्मत भरा साबित हो गया।

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि भारत को चाैथे दिन जीत के लिए महज 2 विकेट की जरूरत थी। क्रीज पर थे थियूनस डी ब्रायन और एनरिच नॉर्टे। हालांकि डेब्यू टेस्ट खेल रहे लोकल ब्वॉय शाहबाज नदीम ने चौथे दिन के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर डी ब्रायन को चलता कर दिया जो 30 रन बनाकर आउट हुए। अब भारत जीत से महज 1 विकेट दूर था। नाॅर्टे का साथ देने आए लुंगी नगिडी। यह आखिरी विकेट भी नदीम ने निकाला, लेकिन जिस तरीके से मिला वो देखने के लायक था।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

नदीम ने अभी चौथे दिन के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर डी ब्रायन को चलता किया ही था कि अगली ही गेंद पर लुंगी नगिडी भी अजब शाॅट के साथ आउट होकर नदीम का शिकार बन गए। नदीम की गेंद पर एनगिडी ने जोरदार बल्ला घुमाया, जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज एनरिच नॉर्ट्जे की ओर जाने लगी। बॉल हेलमेट से जा टकराई और सीधा नदीम की तरफ छिटकी, जिसे स्पिनर ने फुर्ती दिखाते हुए कैच कर लिया। इसके साथ ही भारत ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से बाजी मारकर इतिहास रच दिया। विराट कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान बने जिनके नेतृत्व में भारत ने साउथ अफ्रीका का 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो।

इससे पहले भारत ने पुणे टेस्ट एक पारी और 137 रनों से जीता था और विशाखापत्तनम टेस्ट में भी 203 रनों की विशाल जीत पाई थी। मोहम्मद शमी ने सीरीज में 13 तो उमेश यादव ने 11 विकेट झटके। रोहित शर्मा इस सीरीज की सबसे बड़ी खोज साबित हुए जिन्होंने एक दोहरे शतक समेत पूरे सीरीज में 3 शतक जड़ दिए और वे 500 प्लस स्कोर करने वाले इकलौते बल्लेबाज बने। उन्होंने 3 टेस्टों की 4 पारियों में 529 रन बनाए जिसने उनका औसत 132.25 का रहा और स्ट्राइक रेट 77.45 का रहा। रोहित ने रांची में करियर का पहला दोहरा टेस्ट शतक भी लगाया। इस मैच में रोहित ने 212 रनों की पारी खेली जिसके दम पर उनको मैन ऑफ द मैच और ओवरऑल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी दिया गया।

Story first published: Tuesday, October 22, 2019, 18:00 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+