For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिकॉर्ड: 25 साल में 5 भारतीय कप्तानों ने अफ्रीका में खेलीं 6 सीरीज, नतीजा जीरो

नई दिल्ली। टीम इंडिया आज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। यहां भारत एक भी मैच नहीं जीता है। हालांकि भारत ने दक्षिण अफ्रीका में एक भी सीरीज तक नहीं जीती है। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में 25 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। अब कोहली पर प्रोटीज के खिलाफ इतिहास रचने का मौका है।

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज साल 1992 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेली थी। उस दौरे पर भारत को साउथ अफ्रीका की टीम ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से शिकस्त दी थी। इस सीरीज को मिलाकर भारत कुल साउथ अफ्रीका में कुल छह टेस्ट सीरीज खेल चुका है। जिसमें पांच में हार मिली और 1 ड्रॉ रही। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक टीम इंडिया के कुल पांच कप्तान दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुके है, लेकिन वह टेस्ट सीरीज जीतने में कामियाब नहीं हुए। हालांकि धोनी की कप्तानी में साल 2010 में टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही थी।

  • 1. 1992-1993 कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन- 4 मैचों की टेस्ट सीरीज, साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
  • 2. 1996-1997 कप्तान सचिन तेंदुलकर - 3 मैचों की टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका 2-0 से जीता
  • 3. 2001-2002 कप्तान सौरव गांगुली - 2 मैचों की टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
  • 4. 2006-2007 कप्तान राहुल द्रविड़ - 3 मैचों की टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका 2-1 से जीता
  • 5. 2010-2011 कप्तान एमएस धोनी - 3 मैचों की टेस्ट सीरीज सीरीज 1-1 से ड्रॉ
  • 6. 2013-2014 कप्तान एमएस धोनी - 2 मैचों की टेस्ट सीरीज - साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता

कहा जाता है कि एशियन टीमें दक्षिण अफ्रीका में हारने जाती हैं वे अफ्रीका में नहीं जीतती हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े बोलते हैं। भारत ने अब तक 17 टेस्ट खेले हैं दक्षिण अफ्रीका में जिसमें उसे केवल 2 मैचों में जीत हासिल हुई। जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे। वहीं पाकिस्तान ने 12 टेस्ट खेले हैं और दो जीते व 1 मैच ड्रॉ रहा है। श्रीलंका ने 13 टेस्ट मैच खेले, 1 जीती, 1 ड्रॉ वहीं बांग्लादेश ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसे सभी में हार मिली है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि अफ्रीका में एशियन टीमों के लिए कितनी कठिन चुनौती का सामना करना पड़ता है।

Story first published: Friday, January 5, 2018, 11:53 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+