For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के बीच क्या साउथ अफ्रीका दौरे पर जायेगा भारत, BCCI ने दिया जवाब

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच साउथ अफ्रीकी देशों में नया वैरिएंट ओमिक्रॉन मिला है जो कि अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा है। इस वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद साउथ अफ्रीका समेत कई अफ्रीकी देशों में यात्रा से जुड़े नियम जारी किये गये हैं जिसके चलते यहां आयोजित होने वाले ज्यादातर टूर्नामेंट को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर स्थगित कर दिया गया है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम को भी तीनों प्रारूप की द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिये साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। 17 दिसंबर से प्रस्तावित इस सीरीज में 3 टेस्ट, 3 वनडे और 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, हालांकि नये कोविड वैरिएंट के आने के बाद भारतीय टीम के दौरे पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

इंडिया ए टीम इस समय 3 अनऑफिशियल टेस्ट के लिये साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची हुई है जिसका पहला मैच पूरा हो चुका है। बोर्ड ने बचे हुए दोनों मैचों को तय शेड्यूल पर आयोजित कराने का फैसला किया है। भारतीय टीम को सीरीज के लिये 7 दिसंबर को साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होना है।

और पढ़ें: IND vs NZ: कानपुर टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तोड़ा 86 साल पुराना रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि अभी सीरीज पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है क्योंकि कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के तेजी से फैलने के बाद नीदरलैंड्स के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज और आईसीसी की ओर से हरारे में आयोजित की जा रही वनडे महिला विश्वकप 2022 क्वालिफॉयर को स्थगित किया जा चुका है।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बीसीसीआई के सचिव अरुण धूमल ने कहा,'हम क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और वहां की परिस्थितियों पर नजर बनाये हुए हैं। हमारे लिये क्रिकेटर्स की सुरक्षा सबसे ऊपर है, ऐसे में हम कोई भी फैसला उसी को ध्यान में रखते हुए लेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश सबसे ऊपर है। अगर हमें इस संबंध में कोई दिशा निर्देश मिलेंगे तो हम जरूर उसका पालन करेंगे।'

और पढ़ें: क्या IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले हैदराबाद को अलविदा कहने वाले हैं राशिद खान, इरफान पठान ने दिया बड़ा हिंट

गौरतलब है कि 25 नवंबर को भारत सरकार ने साउथ अफ्रीका, हॉन्गकॉन्ग और बोसवाना से लौटने वाले लोगों की गहन जांच और टेस्टिंग के आदेश दिये हैं। हिथेर्टो में सबसे ज्यादा इस वायरस से संक्रमित लोगों के मामले सामने आये हैं, जबकि स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय ने कोविड 19 के इस नये वैरिएंट को हानिकारक करार दिया है।

इससे पहले बीसीसीआई के एक आंतरिक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था कि देखिये हमें जब तक इस मामले में क्रिकेट साउथ अफ्रीका से पूरी तरह से जमीनी हालत का पता नहीं चलता हम अपना अगला कदम नहीं उठा सकते हैं। मौजूदा प्लान के हिसाब से भारतीय टीम को 8 और 9 दिसंबर के बीच मुंबई से साउथ अफ्रीका के लिये रवाना होना है।

आपको बता दें कि बीसीसीआई अधिकारी ने साउथ अफ्रीका दौरे को कठिन बायोबबल में क्वारंटीन प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए आयोजित कराने पर तवज्जो दी है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में पहले किसी भी तरह के बायोबबल नहीं कराये जाने पर हम पर ध्यान दे रहे थे लेकिन मौजूदा स्थिति के बाद हम कठिन बायोबबल प्रोटोकॉल के बीच इसका आयोजन कर सकते हैं।

Story first published: Sunday, November 28, 2021, 16:01 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+