IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं मिलेगी रहाणे को जगह, गौतम गंभीर ने बताया कौन से दो खिलाड़ी होंगे शामिल

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये भारतीय टीम 16 दिसंबर को रवाना होने वाली है। सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन के मैदान पर खेला जाना है। भारतीय टीम की चयन समिति ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिये पहले ही 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा को शामिल करने का चौंकाने वाला फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि अजिंक्य रहाणे के लिये पिछले कुछ समय में रन बनाना आसान नहीं रहा है, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। यह उनकी खराब फॉर्म का ही नतीजा रहा जिसके चलते उन्हें टेस्ट टीम के उपकप्तानी की पद से हटा दिया गया है और अब से यह जिम्मेदारी रोहित शर्मा निभाते हुए नजर आयेंगे।

इस बीच कई लोगों का मानना है कि अजिंक्य रहाणे को जल्द ही टेस्ट टीम से बाहर भी किया जा सकता है। ऐसे में साउथ अफ्रीका दौरे पर उनका टीम में शामिल होना कई लोगों के लिये हैरान करने वाला फैसला रहा। वही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि अजिंक्य रहाणे को इस दौरे पर भले ही 18 सदस्यीय टीम में जगह मिल गई है लेकिन उनका प्लेइंग 11 में शामिल हो पाना नामुमकिन है। गौतम गंभीर का मानना है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम मैनेजमेंट अजिंक्य रहाणे की जगह युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका दे सकती है जिन्होंने कानपुर टेस्ट मेंं डेब्यू करते हुए शतक जड़ा था।

और पढ़ें: 'बंद आ रहा है विराट कोहली का फोन', सौरव गांगुली के बयान पर भड़के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा

स्टार स्पोर्टस के फॉलो द ब्लूज शो में बात करते हुए कहा,'सच कहूं तो यह मुश्किल होने वाला है क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वह शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। मुझे नहीं लगता कि वो प्लेइंग 11 में अपनी जगह नहीं बना सकते हैं। टीम के पास श्रेयस अय्यर है जिन्हें टीम या फिर कप्तान के लिये इग्नोर कर पाना नामुमकिन होगा क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ समय में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं पर टीम के पास हनुमा विहारी भी हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन किया है ऐसे में अजिंक्य रहाणे के खराब प्रदर्शन के बीच इन खिलाड़ियों को इग्नोर कर पाना नामुमकिन होगा।'

जहां पर गंभीर का मानना है कि टीम में विहारी और अय्यर के फॉर्म को देखते हुए रहाणे को जगह मिलना मुश्किल है तो वहीं पर संजय बांगर का मानना है कि अजिंक्य रहाणे को इस दौरे पर जगह मिलना तय था क्योंकि विदेशी दौरों पर हमेशा ही अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि संजय बांगर भी इस बात को मानते हैं कि रहाणे के लिये यह दौरा काफी अहम होने वाला है क्योंकि अगर वो यहां पर अच्छी पारी नहीं खेल पाते हैं तो उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़ें: 2028 के लॉस एंजिलस ओलंपिक्स में शामिल नहीं हुआ क्रिकेट, ICC ने कहा उम्मीद नहीं छोड़ी

उन्होंने कहा,'अजिंक्य रहाणे को साउथ अफ्रीका दौरे पर जगह मिलना मुश्किल था लेकिन उनका जिस तरह से प्रदर्शन पहले रहा है उसे देखते हुए ही उन्हें जगह दी गई है। आपको इस दौरे पर अनुभव की दरकार है। हालांकि पहले टेस्ट मैच में उन्हें जगह मिलेगी या नहीं यह एक सवाल रहने वाला है।'

Story first published: Sunday, December 12, 2021, 16:49 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+