भारत-पाकस्तान मैच के बीच ISI की नापाक साजिश आई सामने
बर्मिंघम। भारत पाकिस्तान के बीच लंदन के बर्मिंघम के एजबैस्टन में होने वाले मैच से पहले जो खुफिया रिपोर्ट सामने आई है उसने इस मैच में आईएसआई की घटिया साजिश को सामने लाकर रख दिया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस एजेंसी अपने 14 ऑपरेटिव को इस मैच में भेज सकती है, जो मैच के दौरान कश्मीर से संबंधित बैनर्स को दिखाएंगे।
सूत्रों की मानें तो आईएसआई के एजेंट्स को तख्तियां दिखाने के लिए भेजा गया है, जो कश्मीर की आजादी के समर्थन में लिखे संदेश को मैदान में दिखाएंगे। पाकिस्तान की आईएसआई ने इन लोगों को कश्मीर को चाहिए नई सुबह, कश्मीर जल रहा है, हम कश्मीर के साथ हैं, जम्मू कश्मीर को आजाद करिए जैसे संदेश मैदान में दिखाने के लिए कहा है। आईएसआई अपनी इस हरकत के जरिए कश्मीर के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को दिखाने की कोशिश करेगा। सूत्रों की मानें तो भारत की खुफिया एजेंसियों को आईएसआई की इस नापाक हरकत का पहले से ही अंदाजा है।
इसे भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मियांदाद की 'बड़बोली', इंडिया जैसे गेंदबाज पाक की हर गली में हैं
भारत पाकिस्तान के बीच संबंध काफी लंबे समय से बेहद तनावपूर्ण है, दोनों ही देशों के पास परमाणु हथियार होने की वजह से दुनियाभर के देशों की नजर दोनों देशों के तनाव पर बनी रहती है। एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन देखने को मिल रहा है, हाल ही में पाकिस्तान की सेना ने भारत के दो जवानों के शव को क्षत विक्षत कर दिया था, जिसकी वजह से तनाव और बढ़ गया था। पाकिस्तान की सेना ने आज इस बात का भी दावा किया है कि उसने एलओसी पर पांच जवानों को मार गिराया है, लेकिन पाकिस्तानी सेना के इस दावे को भारतीय सेना ने खारिज कर दिया है। इन सब के बीच हाल ही में मोदी सरकार ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज की संभावनाओं से साफ इनकार किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
