For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम वनडे में भी बनी नंबर वन

India Vs South Africa: India becomes number 1 in ICC ODI rankings | वनइंडिया हिंदी

पोर्ट एलिजाबेथ। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को पांचवां मैच जीतकर छह मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहली बार देश से बाहर इस अफ्रीकी देश के खिलाफ किसी भी प्रारूप में पहली बार कोई सीरीज जीती है। इसी जीत के साथ टीम इंडिया को आईसीसी वनडे रैंकिगं में बड़ा फायदा हुआ है।

दक्षिण अफ्रीकी के खिलाफ सीरीज जीतकर भारत ने उसे ही नंबर वन के स्थान से हटाकर खुद नंबर वन का स्थान कब्जाया है। अफ्रीका पर 4-1 से बढ़त हासिल करते ही भारत के 122 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के 121 प्वाइंट से 118 प्वाइंट हो गए हैं और वो नंबर दो पर काबिज है।

बता दें कि सीरीज की शुरुआत से पहले भारत के 119 अंक थे और उसे नंबर वन बनने के लिए सीरीज 4-2 से जीतनी थी जो अब भारत ने जीत ली है। बता दें कि सीरीज का आखिरी मैच अभी 16 फरबरी को होना है अगर भारत वो मैच हार भी जाता है तो भी नंबर वन रहेगा। बता दें कि ये 5वीं बार है जब भारत नंबर वन बना है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए खतरा अभी टला नहीं है। जी हां, दरअसल तीसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड अगर अगली वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से हरा देती है तो वद दक्षिण अफ्रीका को हटाकर नंबर दो टीम बन जाएगी। भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले से ही नंबर वन टीम है। वहीं टी20 में नंबर 3 पर काबिज है।

बता दें कि भारतीय टीम ने सबसे पहले 1992 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और तब से उसने कभी किसी भी प्रारूप में वहां अब तक कोई श्रृंखला नहीं जीती थी। हालांकि भारत ने 2006 में वहां एक टी20 मैच जीता था लेकिन वह एकल मैच का ही कार्यक्रम था।

कोहली के नेतृत्व में टीम ने वह उपलब्धि हासिल की जो मोहम्मद अजहरूद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ या महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए थे।

Story first published: Wednesday, February 14, 2018, 9:07 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+