For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 : शिखर धवन ने हासिल की खास उपलब्धि, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा काम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम भले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच हार गई हो लेकिन ओपनर शिखर धवन ने इस छोटे फाॅर्मेट में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। धवन बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रनों की पारी खेल सके। उन्होंने 25 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। इसी दाैरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में 7,000 रन भी पूरे कर लिए।

धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा

धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा

धवन ने यह उपलब्धि पारी का चाैथा रन बनाते ही हासिल की। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने ओवरआल टी20 करियर में यह आंकड़ा छू नहीं पाए। धोनी ने साल 2006 से 2019 तक 317 मैच खेले हैं, जिसकी 283 पारियों में उन्होंने 39.88 की औसत से 6621 रन बनाए हैं। वहीं धवन 248 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 246 पारियों में उन्होने 7,032 रन बनाए हैं, जिसमें 53 अर्धशतक शामिल हैं।

टीम इंडिया को मिला दमदार प्रदर्शन का तोहफा, अब विदेशी दौरों पर मिलेगा इतना भत्ता

ऐसा करने वाले चाैथे भारतीय

ऐसा करने वाले चाैथे भारतीय

धवन सात हजारी बनने वाले चाैथे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। इससे पहले कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ही ऐसा काम कर पाए हैं। कोहली ने 8556 रन, रैना ने 8392 और रोहित ने 8311 रन बनाए हैं। वहीं अगर बात करें टी0 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की तो वो हैं विंडीज के क्रिस गेल। गेल के पास 391 मैचों में 13021 रन बनाने का विश्व रिकाॅर्ड है। उन्होंने 22 शतक व 80 अर्धशतक लगाए हैं।

सीरीज बराबरी पर खत्म

सीरीज बराबरी पर खत्म

बता दें कि धवन के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहा। भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन टीम 9 विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य ही दे सकी। जवाब में साउथ अफ्रीका ने कप्तान क्विंटन डी काॅक की नाबाद 79 रनों की पारी की मदद से 9 विकेट रहते जीत हासिल कर सीरीज 1-1 पर ड्रा की। पहला मैच धर्मशाला में होना था जो बारिश की भेंट चढ़ा था, जबकि दूसरा भारत ने मोहाली में जीता था।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 7:01 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+