For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3rd Test: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, रांची टेस्ट से बाहर हुआ यह दिग्गज स्पिनर, नदीम हुए शामिल

नई दिल्ली। रांची के जेकेसीए स्पोर्टस कॉम्पलेक्स मैदान पर भारतीय टीम 3 मैचों की जारी टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में प्रोटीज का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। हालांकि इस बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के इकलौते चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव शुक्रवार को कंधे की चोट के चलते टीम से बाहर हो गये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है। कुलदीप यादव ने शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान बायें कंधे में दर्द की शिकायत की जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके हेल्थ की जांच के लिए भेज दिया गया। जांच के बाद कुलदीप को रांची में होने वाले तीसरे टेस्ट से आराम दिया गया है।

वहीं भारतीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए कुलदीप यादव की जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम को भारतीय टीम में शामिल किया है। हाल ही में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका ए टीम और वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय ए टीम के लिए नदीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कई मैचों में जीत दिलाई थी।

और पढ़ें: 3rd Test, IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने पर होंगी विराट सेना की नजर, जानें क्या है हाल

बीसीसीआई ने नदीम को अंतिम समय में टीम में शामिल करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कुलदीप यादव ने शुक्रवार को ही बाएं कंधे में दर्द की शिकायत की थी।

मेहमान टीम के पास यह मैच आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में अहम अंक हासिल कर अंकतालिका में अपने आप को मजबूत करने के मौके के सिवाए कुछ नहीं है। टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत में जिस तरह की बातें कही जा रही थीं कि इसमें हर एक मैच अहम होगा, इसकी बानगी तीसरे मैच में देखी जा सकती है।

बेशक दक्षिण अफ्रीका सीरीज नहीं जीत सकती है लेकिन यह मैच जीत कर वह अपने हिस्से 40 अंक ले सकती है, जो आगे उसे काम आएंगे। इस लिहाज से इस मैच को औपचारिकता मात्र नहीं कहा जा सकता।

और पढ़ें: ये हैं वो तीन क्रिकेट खिलाड़ी जो भारत और पाकिस्तान दोनों की टीमों में खेले

वहीं, भारत सीरीज के दो मैच जीत 80 अंक इस सीरीज से ले चुका है, लेकिन उसकी कोशिश भी 40 अंक और लेने की होगी जो चैम्पियनशिप में अहम पड़ाव पर उसे फायदा पहुंचा सकते हैं।

तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, शाहबाज नदीम, ऋषभ पंत।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 20:24 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+