India Vs South Africa : रोहित-रहाणे की जोड़ी ने भारत के लिए बनाया नया रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने नया रिकाॅर्ड कायम कर दिया है। भात के 3 विकेट महज 39 रनों पर ही गिर गए थे, लेकिन रोहित डटे रहे। उन्हें चाैथे विकेट के लिए रहाणे का साथ मिला। दोनों ने टीम की पारी को संभालते हुए चाैथे विकेट के लिए 180 रनों से अधिक की साझेदारी कर ली जिसके साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ नया रिकाॅर्ड बन गया।
दरअसल, रोहित-रहाणे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चाैथे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी बनाने का रिकाॅर्ड कायम कर दिया है। इससे पहले यह रिकाॅर्ड विराट कोहली-रहाणे के पास था। कोहली ने इसी सीरीज में खेले दूसरे मैच के दाैरान रहाणे के साथ 178 रनों की साझेदारी की थी। भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ चाैथे विकेट के लिए सर्वाधिक रनों की साझेदारी के मामले में तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ और साैरव गांगुली की जोड़ी है जिन्होंने 1996 में 145 रनों की साझेदारी की थी।
वहीं चाैथे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और एस बद्रीनाथ की जोड़ी है जिन्होंने 2009 में नागपुर में चाैथे विकेट के लिए 136 रन जोड़े थे। जबकि पांचवीं बड़ी साझेदारी द्रविड़-गांगुली के नाम है जिन्होंने 1996 में 108 रन जोड़े थे। हालांकि अब रोहित-रहाणे ने सबको पीछे छोड़ते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी टेस्ट के चाैथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है।
बता दें कि भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर मयंक अग्रवाल 10 रन बनाकर आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा खाता भी नहीं खोल सके जबकि कप्तान विराट कोहली 12 रन बनाकर चलते बने, लेकिन ओपनर रोहित ने इस सीरीज का तीसरा शतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट करियर का छठा शतक भी रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
