For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: जब मयंक को बचाने के लिए रोहित शर्मा ने लगा दी डाइव, देखें वीडियो

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है। जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी वहीं दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 26 रन के स्कोर पर एक विकेट खो दिया है। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं। मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया। दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और 6-6 छक्के लगाए।

पहली बार सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम के मैदान पर जबरदस्त 176 रनों की पारी खेली और मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़े। इस दौरान विकेट के बीच कई बार ऐसे मौके भी आए जब दोनों ने सूझबूझ दिखाई और अपने विकेट बचाए।

और पढ़ें: भारत की वो 5 सलामी जोड़ियां जिनके आगे गेंदबाजों ने टेके घुटने, बनाया सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

ऐसे ही एक मौके का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है जब मयंक अग्रवाल के रन के लिए रोहित शर्मा ने अपने विकेट को खतरे में डाल दिया। यह वीडियो उस वक्त का है जब मयंक अग्रवाल 92 रन के स्कोर पर केशव महाराज का सामना कर रहे थे, मयंक ने केशव की गेंद पर प्वाइंट की दिशा में शॉट खेला, जिसे डीप प्वाइंट के फील्डर ने फेंका। यहां पर सिर्फ 1 रन ही लिया जा सकता था लेकिन मयंक दूसरे रन के लिए भी दौड़ पड़े।

रोहित शर्मा ने भी उनका साथ दिया और खतरनाक तरीके से नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ डाइव लगाकर अपना विकेट बचाया। हालांकि वह इस पर जरा भी नाराज नहीं दिखे और उन्होंने मयंक की तरफ 'थम्सअप' का इशारा किया।

इसके बाद कुछ और मौके भी बने, लेकिन दोनों ने सूझबूझ दिखाई। मयंक ने 69वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। बीसीसीआई ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस विडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में रोहित शर्मा को 'पर्फेक्ट टीम प्लेयर' लिखा है।

और पढ़ें: कोई भी भारतीय बल्लेेबाज नहीं कर पाया ऐसा, मयंक अग्रवाल ने तोड़ा धवन का रिकाॅर्ड

आपको बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट में 10वां मौका है जब भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपने शतक पूरे किेये। इससे पहले पिछले साल बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय पारियां खेली थीं। बता दें कि रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरिशप का रिकॉर्ड बनाया जबकि ओवर ऑल तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड दर्ज किया।

देखें वीडियो

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 17:51 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+