IND vs SA: कंधे में चोट के चलते बाहर हुआ यह साउथ अफ्रीकी इनफॉर्म खिलाड़ी, लिंडे करेंगे डेब्यू
नई दिल्ली। भारत के साथ पुणे में समाप्त दूसरे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज रांची में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे। महाराज के कंधे मे चोट है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रविवार को इसकी पुष्टि की। साथ ही यह भी पुष्टि की गई कि जॉर्ज लिंडे उनका स्थान लेंगे। लिंडे ने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की विज्ञप्ति के अनुसार महाराज दूसरे मैच के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे और उनके दायें कंधे में चोट लगी है। 29 साल के महाराज को पुणे टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी।
और पढ़ें: 2nd Test, IND vs SA: स्टीव वॉ-पॉन्टिंग के इस खास क्लब में शामिल हुए विराट कोहली, बनाया खास रिकॉर्ड
एमआरआई परीक्षण से पता चला कि वह अंतिम मैच के लिये फिट नहीं हो पाएंगे। टीम के चिकित्सक रामजी हशेंद्र ने कहा, 'एमआरआई स्कैन से पता चला कि केशव के दायें कंधे में चोट लगी है और उन्हें पट्टी बांधकर बल्लेबाजी करनी पड़ी।'
उन्होंने कहा, 'उनका आज सुबह फिर से परीक्षण किया गया और वह भी सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके बाद मेडिकल टीम को लगा कि वह अगले मैच तक फिट नहीं हो पाएंगे। उन्हें वापसी करने में 2 से 3 सप्ताह का समय लग सकता है। '
और पढ़ें: दुनिया के वो 7 खिलाड़ी जिन्होंने एक नहीं 2 खेलों में कमाया नाम, देखें लिस्ट
बायें हाथ के स्पिनर जार्ज लिंडे को चोटिल केशव महाराज की जगह भारत के खिलाफ शनिवार से रांची में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिये दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। भारत ने दूसरा टेस्ट मैच एक पारी और 137 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा टेस्ट मैच रांची में 19 अक्टूबर से खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
