कानपुर। इसे कहते हैं बैड लक.. जी हां हर दिल अजीज बॉलीवुड के बादशाह खान यानी की शाहरूख खान का कुछ टाइम सही नहीं चल रहा है क्रिकेट को लेकर। तभी तो मैदान में लाइव मैच देखने की उनकी इच्छा पर पानी पड़ गया है। दरअसल किंग खान ने यूपी के कानपुर शहर में 11 अक्टूबर को होने वाले वनडे मैच को लाइव देखने की इच्छा जताई थी जिस पर जिला प्रशासन ने पानी फेर दिया।
जिल प्रशासन ने कहा कि मैच वाले दिन ग्रीनपार्क और शहर की कानून व्यवस्था को संभालना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में शाहरुख खान की सुरक्षा के इंतजाम कर पाना मुश्किल है इसलिअ हम उन्हें परमिशन नहीं दे सकते हैं। प्रशासन की इस आदेश के बाद किंग खान के फैंस को काफी धक्का लगा है जो ग्रीनपार्क में खुद को किंग खान के साथ खड़ा होता देख रहे थे सपने में।
अब शाहरूख खान पर्यटकों से कहेंगे.. कुछ दिन गुजारिये बंगाल में..
मालूम हो कि 11 अक्टूबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय मैच है, जिसके लिए प्रशासन ने अभी से ही काफी कड़े इंतजाम किये हैं। लोग इस मैच के लिए घंटो धूप में खड़े होकर टिकट खरीद रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में शाहरूख को लाइव मैच के लिए बैन किया गया था।