For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार के बाद अफ्रीकी टीम में कई बदलाव, T20 सीरीज के लिए बदल दिया कप्तान और खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत के हाथों पहली बार अपनी सरजमीं पर मिली हार से बौखलाई दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टी20 सीरीज के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। जी हां, दरअसल टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीका 6 मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से हार चुकी है। ये पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका भारत के हाथों किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में अपने घर में हारी है। इससे पहले भारत दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में नहीं हरा पाया था। बता दें कि अभी वनडे सीरीज का एक मैच और बचा है जिसके बाद दोनों टीमों को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। लेकिन उससे पहले अफ्रीकी टीम ने टीम में कई बदलाव करते हुए सभी को चौंका दिया है।

रविवाव से वान्डरर्स (जोहानिसबर्ग) के मैदान पर शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका मैनेजमेंट ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए टेस्ट टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टेस्ट से संन्यास ले चुके जेपी ड्यूमनी इस टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं एबी डि विलियर्स को मौका मिला है।

अफ्रीका के सिलेक्सन कन्वीनियर लिंडा जोन्डी ने टीम की घोषणा के समय बताया, 'इस टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा साउथ अफ्रीका की आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर की गई है।' बता दें अफ्रीकी टीम को 1 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।

टीम की बात करें तो ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो 2020 में होने वाले वर्ल्ड टी20 के लिए ध्यान में रखकर लिया गया फैसला है। टीम के टॉप स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर को इस सीरीज से आराम दिया गया है और उनकी जगह तबरेज शम्सी और आरोन फंगीसो को मौका दिया गया है।

वहीं क्रिसटीयान जोंकेर और तेज गेंदबाज जूनियर डाला समेत दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। क्विंटन डिकॉक की जगह वनडे सीरीज में खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को भी पहली बार टी20 टीम में मौका मिला है।

साउथ अफ्रीका की टी20 टीम
जेपी ड्यूमनी (कैप्टन), फरहान बेहारदीन, जूनियर डाला, एबी डि विलियर्स, रीजा हेंडरिक्स, क्रिस्टियान जोंकर, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पेटरसन, आरोन फंगीसो, एंडीले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन समथ।

Story first published: Wednesday, February 14, 2018, 10:49 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+