For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेस मास्टर कोहली का शतक और रहाणे की दिल जीतने वाली पारी ने बना दिए अनोखे रिकॉर्ड

डरबन। विराट कोहली को क्यों मौजूदा समय का बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है इसका सबूत उन्होंने एक बार फिर दे दिया। जिस डरबन में रिकॉर्ड हारते रहने का था, उसी डरबन में विराट कोहली और उनकी टीम ऐसे खेली जैसे होम टीम दक्षिण अफ्रीका नहीं, बल्कि इंडिया ही हो। जिस डरबन में टीम इंडिया ने कभी ढाई सौ रन नहीं बनाए थे उसी डरबन में टीम ने 270 रनों का लक्ष्य चेस कर डाला।

हालांकि जहां हर कोई कोहली की तारीफ कर रहा है तो वहीं इस तारीफ के एक हकदार और हैं वो हैं भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे। रहाणे ने उस नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए कमाल की पारी खेली जहां पर भारत के लिए सभी प्रयोग विफल हो रहे थे। विराट कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे ने 79 रनों की शानदार पारी खेली।

दोनों बल्लेबाजों के बीच 189 रनों की शानदार साझेदारी बनी, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने केवल 4 विकेट खोकर 45.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान इन दोनों रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

अफ्रीका का विजयरथ रोका

अफ्रीका का विजयरथ रोका

इस जीत के साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका का घर पर लगातार 17 मैच जीतने का सिलसिला खत्म कर दिया है।

तीसरे विकेट के लिए बनाई सबसे बड़ी साझेदारी

तीसरे विकेट के लिए बनाई सबसे बड़ी साझेदारी

कोहली और रहाणे के बीच बनी 189 रनों की साझेदारी भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका में तीसरे विकेट के लिए बनाई सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद कैफ के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई थी।

 एक साल में लगातार पांच अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

एक साल में लगातार पांच अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

विराट और रहाणे दोनों ही टीम इंडिया के लिए एक साल में लगातार पांच अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इन दोनों से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (1994) ये कारनामा कर चुके हैं। आपको बता दें कि कोहली इससे पहले भी 2012 और 2013 में पहले भी वनडे मैचों में लगातार 5 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं।

 दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय

दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय

विराट कोहली सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसी के साथ कोहली ने 9 देशों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है।

हर देश में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज, पाक छूटा

हर देश में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज, पाक छूटा

आपको जानकर हैरानी होगी कि कोहली ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हर उस देश में वनडे शतक लगाया है जहां उन्होंने मैच खेला है। कोहली ने अब तक पाकिस्तान में शतक नहीं लगाया है लेकिन उन्होंने वहां कोई वनडे मैच भी नहीं खेला है।

जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक

जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली कुमार संगाकारा के साथ जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने जीते हुए मैचों में 37 शतक लगाए हैं।

Story first published: Friday, February 2, 2018, 10:55 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+