For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3rd Test: विराट कोहली के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बने सबसे खराब डिसीजन मेकर बल्लेबाज

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 117) ने दमदार शतक लगाते हुए शनिवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के पहले दिन शनिवार को खराब शुरूआत के बाद भारतीय पारी को संभाल लिया। भारत ने लंच तक का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाये थे। भारत ने कप्तान विराट कोहली के रूप में अपना आखिरी विकेट खोया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान विराट कोहली कुछ ज्यादा नहीं कर पाये और महज 12 रन बनाकर एनरिच नॉर्टजे की गेंद पर वापस पवेलियन लौटे। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो शायद दुनिया का कोई भी खिलाड़ी याद नहीं रखना चाहेगा।

और पढ़ें: 3rd Test: रांची में रोहित के तूफानी शतक ने तोड़े कई रिकॉर्ड, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

विराट कोहली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

विराट कोहली लगातार नौंवी बार गलत रिव्यू लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। पिछले 2 साल में टेस्ट क्रिकेट के अंदर विराट कोहली की ओर से लिया गया रिव्यू एक बार भी सही साबित नहीं हुआ। विराट कोहली का आखिरी रिव्यू जो सही था वो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2017 में लिया था।

एक बार फिर लिया गलत DRS

एक बार फिर लिया गलत DRS

लंच से पहले जब विराट कोहली नॉर्टजे का सामना कर रहे थे तभी उनकी गेंद थोड़ा रुककर आई और सीधे विराट कोहली के पैड पर जा लगी और नॉर्टजे ने जोरदार अपील की। अंपायर ने भी विराट कोहली को आउट करार दिया। हालांकि विराट कोहली को अंपायर का फैसला गलत लगा और उन्होंने थर्ड अंपायर की ओर रुख किया। हालांकि विराट कोहली की अपील को खारिज करते हुए थर्ड अंपायर ने फैसले को बरकरार रखा और विराट कोहली को वापस पवेलियन जाना पड़ा।

भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे ने भी रोहित का अच्छा साथ दिया और वह 83 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अबतक 185 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

रोहित ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

रोहित ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

रोहित इस सीरीज में अब तक कुल 17 छक्के लगा चुके हैं। वह बांग्लादेश के साथ 2018 में हुई दो मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के शिमरोन हिटमायेर के 15 छक्कों के रिकार्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। रोहित के करियर का यह छठा और इस सीरीज में तीसरा शतक है। उन्होंने विशाखापट्टनम में पहले टेस्ट मैच में कुल 13 छक्के लगाए थे और पाकिस्तान के वसीम अकरम के 12 छक्कों के रिकार्ड को ध्वस्त किया था।

अब रोहित क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही रोहित एक सीरीज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। रोहित के अलावा सुनील गावस्कर ने तीन मौकों पर एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाए थे।

टेस्ट में 2 हजारी बनेंं रोहित शर्मा

टेस्ट में 2 हजारी बनेंं रोहित शर्मा

मेजबान टीम ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया और रोहित ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक भी पूरा किया। मौजूदा सीरीज में रोहित का यह तीसरा शतक है। वह एक टेस्ट सीरीज में तीन या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर ने तीन मौकों पर यह कारनामा किया था।

इसी के साथ रोहित ने अपने टेस्ट करियर में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इस सीरीज से पहले रोहित के नाम सिर्फ तीन शतक थे लेकिन उनके नाम अब 30 टेस्ट मैचों में छह शतक हो गए हैं। उनके नाम 10 अर्धशतक भी हैं।

Story first published: Saturday, October 19, 2019, 18:24 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+