पूर्व साथी खिलाड़ी से कोहली ने कहा कुछ ऐसा कि दे बैठा अपना विकेट

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया इस समय सातवें आसमान पर है। हो भी क्यों न आखिरकार उसने वो किया है जो आजतक कोई भी पिछली भारतीय टीम नहीं कर पाई थी। भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में कोई सीरीज जीती है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। पूरी सीरीज के दौरान भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

बल्ले और गेंद के साथ टीम ने मैदान पर अपने जोशीले तेवरों से भी अफ्रीका को पस्त किया। पांचवें वनडे में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब मेजबान टीम के पारी के 41.4 ओवर में कोहली ने शम्सी पर कमेंट किया। उस वक्त तक साउथ अफ्रीका 8 विकेट खोकर 197 रन बना चुका था और गेंदबाजी कुलदीप यादव कर रहे थे।

पहली गेंद का सामना कर रहे शम्सी से विराट कोहली ने उकसाते हुए कहा, 'चेस्ट पैड? शम्मो (शम्सी), तुम्हारे पास चेस्ट पैड है?' कोहल की ये बातों माइक में रिकॉर्ड हो गईं। हलांकि उधर शम्सी कोहली की बात सुन जोश में आ गए। उन्होंने छक्के की कोशिश में गेंद को हवा में उठा दिया लेकिन बॉल बाउंड्री से कुछ दूर हार्दिक पांड्या के हाथों में समा गई। वैसे ये कैच कमाल का था।

एक तरफ पांड्या भागकर आ रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन भी कैच के लिए तैयार थे। दोनों खिलाड़ियों ने कैच लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाए लेकिन पांड्या ने धवन के हाथों के ऊपर से ही कैच ले लिया और दोनों हंसते हुए साथी खिलाड़ियों के पास चले गए। आपको बता दें कि तबरेज शम्सी आईपीएल मे विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते रहे हैं।
यहां देखें वीडियो-

Story first published: Thursday, February 15, 2018, 11:51 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+