For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA: रबाडा के ओवर-थ्रो पर कोहली ने दी शाबासी, VIDEO में देखिए मजेदार रिएक्शन

पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली यहां हो रहे दूसरे टेस्ट के दौरान सौरव गांगुली को पछाड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। कोहली ने गांगुली के 49 मैचों में कप्तानी करने के रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए बतौर कप्तान अपना 50वां टेस्ट खेला। अब वे केवल महेंद्र सिंह धोनी से ही पीछे हैं जिन्होंने भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। विशाखापट्टनम में हुए पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए कोहली पुणे में पहले दिन 63 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

अपनी बल्लेबाज के दौरान हमेशा चुस्ती-फुर्ती के लिए मशहूर कोहली खेल की बाकी चीजों का भी लुत्फ उठाने के लिए जाने जाते हैं। इस मैच में भी एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला।

यह मामला दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज रबाडा की फील्डिंग के दौरान का है। पुणे में हुए इस मैच में जहां बाकि सब प्रोटियाज गेंदबाज भारतीयों के आगे बेबस नजर आए तो वहीं रबाडा ने दिन में गिरे सभी तीन विकेट अपने नाम किए। इसी बीच चायकाल के बाद एक मामला हुआ जिसने सबको हंसा दिया।

चाय के बाद रबाडा कोहली और रहाणे को एक अच्छा स्पैल डाल रहे थे। खासकर रहाणे को रबाडा ने एक छोर पर बांध दिया था। इसलिए जब रहाणे ने एक गेंद को हल्के हाथ से पॉइंट की ओर खेल दिया और तेजी से एक रन चुराना चाहा तो कोहली ने मना कर दिया।

ठीक तभी फील्डिंग पर मौजूद रबाडा ने रन आउट का मौका देखकर तेजी से गेंद को लपक लिया और विकेटों पर फेंक दिया। लेकिन गेंद विकेटों पर जाने की जगह पिच से होकर ही गुजर गई और भारत को चार रन ओवर-थ्रो के भी मिल गए। कोहली ने यह देखकर इस तरह से थंब्स-अप किया जैसे किसी को शानदार प्रदर्शन के लिए शाबासी देने के लिए करते हैं। इस वीडियो को देखकर आपको भी हंसी आएगी।

Story first published: Friday, October 11, 2019, 10:15 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+