For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: शतक जड़ते ही कोहली ने किया 'अनुष्का को किस', वायरल हो रहा है वीडियो

IND vs SA 2nd Test : Virat Kohli kisses Anushka Sharma's wedding Ring during LIVE match

सेंचुरियन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सेंचुरियन टेस्ट में शतक लगाकर आलोचकों की बोलती बंद कर दी। पहले टेस्ट में भले ही विराट कोहली फेल रहे लेकिन दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान ने ना सिर्फ वापसी की बल्कि टेस्ट सीरीज में शतक लगाकर शानदार 153 रन बनाए। विराट के इस धमाकेदार शतक की बदौलत ही टीम इंडिया इस दौरे पर पहली बार 300 रनों के पार पहुंच सकी। कोहली ने 146 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना 21वां टेस्ट शतक पूरा किया।

कोहली ने जब 150 रन पूरे किए उस वक्त उनका रिएक्शन देखने लायक था

कोहली ने जब 150 रन पूरे किए उस वक्त उनका रिएक्शन देखने लायक था

हालांकि इसके बाद कोहली ने अपने शतक में 50 रन और जोड़े। विराट कोहली ने जब 150 रन पूरे किए उस वक्त उनका रिएक्शन देखने लायक था। पहले कोहली ने ड्रेसिंग रूम की तरफ अपना बल्ला लहराया। इसके बाद गले में पहनी चेन को चूमा। ये वही चेन थी, जिसमें उनकी शादी की अंगूठी भी थी।

जब कोहली ने अपनी रिंग को चूमा

जब कोहली ने अपनी रिंग को चूमा

हालांकि सोमवार को जब कोहली ने अपनी रिंग को चूमा तो अनुष्का पवैलियन में नहीं थीं लेकिन उम्मीद है कि वो टीवी के जरिए अपने लाइफ पार्टनर के इस इजहार को जरूर देख रही होंगी।

अपनी यह अंगूठी चेन में डाल लेते हैं

अपनी यह अंगूठी चेन में डाल लेते हैं

बता दें कि विराट जब भी क्रिकेट की प्रैक्टिस करते या मैच खेल रहे होते हैं तो वह हाथ से निकालकर अपनी यह अंगूठी चेन में डाल लेते हैं।

रिलेशनशिप के बाद इटली में शादी की थी

रिलेशनशिप के बाद इटली में शादी की थी

हाल की में कप्तान कोहली और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लंबे रिलेशनशिप के बाद इटली में शादी की थी। कोहली ने शादी के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से छुट्टी भी ली थी और शादी के बाद ये कोहली की पहली क्रिकेट सीरीज है।

यहां देखें वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Story first published: Tuesday, January 16, 2018, 7:39 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+