IND vs SA: 44 दिनों तक बायोबबल में रहेगी भारतीय टीम, जानें कैसी है रिशेड्यूल सीरीज
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप के बीच बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे पर मुहर लगा दी है, हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ मिलकर पहले तय की गई प्रस्तावित सीरीज में बदलाव जरूर कर दिया है। भारतीय टीम को पहले साउथ अफ्रीका के दौरे पर 3 टेस्ट, 3 वनडे और 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिये जाना था, जिसका आगाज 17 दिसंबर से होकर 26 जनवरी तक किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरस के नये वैरिएंट को देखते हुए बीसीसीआई ने 4 मैचों की टी20 सीरीज को बाद में आयोजित कराने का फैसला किया है और इस दौरे पर सिर्फ 3 मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने पर मुहर लगाई है।
हाल ही में बीसीसीआई ने इस दौरे के लिये 18 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया है जिसकी कमान विराट कोहली के हाथों में ही सौंपी गई है। वहीं रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट का नया कप्तान बनाने के बाद भारतीय चयन समिति जल्द ही वनडे टीम का भी ऐलान कर देगी। साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी 12 दिसंबर से मुंबई में 4 दिन के लिये क्वारंटीन हो रहे हैं, जिसके बद वो 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिये उड़ान भरेंगे।
और पढ़ें: 2019 विश्वकप की हार पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया चयनकर्ताओं से कहां हुई थी गलती
उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर जा रही भारतीय टीम को इस पूरे दौरे पर बायोबबल के अंदर ही रहना पड़ेगा। पहले इस सीरीज को बायोबबल फ्री एनवॉयरमेंट में आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के सामने आने के बाद इसे बायोबबल में आयोजित कराने का फैसला लिया गया है।
इसके तहत टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ी 15 जनवरी तक बायोबबल में रहेंगे जबकि वनडे टीम के खिलाड़ियों को अतिरिक्त 8 दिन बायोबबल में गुजारने होंगे। इसका मतलब है कि भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका सीरीज के लिये पूरे 44 दिनों तक बेहद सख्त एन्वायरमेंट में रहा होगा। गौरतलब है कि भारतीय टीम अपने दौरे का आगाज बॉक्सिंग डे टेस्ट से करेगी जो कि सेंचुरियन के मैदान पर खेला जायेगा।
और पढ़ें: ICC टूर्नामेंट में क्यों मिलती है भारत को बार-बार हार, रोहित शर्मा ने ढूंढ निकाली दिक्कत
आपको बता दें कि ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद अफ्रीकी देशों में खेली जा रही सीरीज और कई टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा है, जिसमें नीदरलैंडस के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज, आईसीसी महिला विश्वकप 2022 क्वॉलिफायर और सभी घरेलू टूर्नामेंट भी शामिल हैं। ऐसे में भारतीय दौरे पर भी खतरा मंडरा रहा था लेकिन बीसीसीआई ने सीएसए के साथ कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल में इसे आयोजित करने का फैसला किया है। जहां पर 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है तो वहीं पर पार्ल में 19 जनवरी से खेली जाने वाली वनडे सीरीज आईसीसी वनडे विश्वकप सुपर लीग का हिस्सा नहीं होगी।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी किया गया रिशेड्यूल्ड दौरा
| मैच | तारीख | स्थान |
| पहला टेस्ट | 26-30 दिसंबर 2021 | सेंचुरियन |
| दूसरा टेस्ट | 03-07 जनवरी 2022 | जोहान्सबर्ग |
| तीसरा टेस्ट | 11-15 जनवरी 2022 | केपटाउन |
| पहला वनडे | 19 जनवरी 2022 | पार्ल |
| दूसरा वनडे | 21 जनवरी 2022 | पार्ल |
| तीसरा वनडे | 23 जनवरी 2022 | केपटाउन |
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications