For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA: सबसे धीमा शतक बनाकर भी छा गए विराट, गांगुली को पछाड़ा

केप टाउन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से 34वां शतक जड़ रिकॉर्ड की झड़ियां लगा दी हैं। जी हां, दरअसल केप टाउन में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ अपना दूसरा व कुल 34वां वनडे शतक जड़ दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर रोहित शर्मा 0 पर आउट होकर पवेलियन चले गए। हालांकि उसके बाद कोहली ने शिखर धवन के साथ 140 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम पर प्रेशर नहीं आने दिया और 119 गेंदों में 7 चौकों की मदद से शतक जड़ दिया। बता दें कि वनडे में ये कोहली का संयुक्त रूप से सबसे धीमा शतक है। कोहली ने इससे पहले 2015 में एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ 119 गेंदों में शतक जड़ा था। कोहली ने 159 गेंदों में नाबाद 160 रन बनाए।

ये रहे कोहली के पांच सबसे धीमे शतक

ये रहे कोहली के पांच सबसे धीमे शतक

119 गेंदें, बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2015

119 गेंदें, बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2018

115 गेंदें, बनाम श्रीलंका, मीरपुर, 2012

113 गेंदें बनाम दक्षिण अफ्रीका, विजाग, 2011

112 गेंदें, बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई, 2015

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बने कोहली

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बने कोहली

विराट कोहली बतौर कप्तान भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि भारत की तरफ से सौरव गांगुली ने बतौर सबसे ज्यादा 11 शतक बनाए थे। लेकिन गांगुली ने ये कारनामा 142 पारियों में किया था। जबकि कोहली ने केवल 43 पारियों में 12 शतक बना डाले।

विराट कोहली के शतक

टेस्ट- 57 पारियों में 14 शतक

वनडे- 43 पारियों में 12 शतक

कुल- 110 पारियों में 26 शतक

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

12 विराट कोहली (43 पारी)

11 सौरव गांगुली (142 पारी)

06 सचिन तेंदुलकर (70 पारी), एमएस धोनी (171 पारी)

04 मोहम्मद अजहरुद्दीन (162 पारी)

केपटाउन में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली

केपटाउन में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली

विराट कोहली ने सौरव गांगुली को पछाड़ते हुए केप टाउन में भारत की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (160*) बनाया। इससे पहले गांगुली ने केन्या के खिलाफ केपटाउन में 2013 के वर्ल्डकप में 107 रनों की नाबाद पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली

दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली

160 विराट कोहली, केपटाउन, 2018

127 सौर गांगुली, जोहांसबर्ग, 2001

114 वीवी रमन, सेंचुरियन, 1992

112 विराट कोहली, डरबन, 2018

वनडे में पहली बार कोहली ने खेली 150 से ज्यादा गेंदें

वनडे में पहली बार कोहली ने खेली 150 से ज्यादा गेंदें

विराट कोहली ने वनडे में पहली बार 150 से ज्यादा (159) गेंदों का सामना किया है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 148 गेंदों का सामना किया था। तब उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर (183) बनाया था।

कोहली ने की सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी

कोहली ने की सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी

गैर ओपनिंग बल्लेबाज (नंबर तीन) के तौर पर कोहली का ये तीसरा 150 प्लस स्कोर था। इससे पहले केवल सर विवियन रिचर्ड्स ने ही तीन बार या उससे ज्यादा 150 प्लस का स्कोर बनाया है।

Story first published: Thursday, February 8, 2018, 11:11 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+