For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिकॉर्ड शतक के बावजूद बुरी तरह ट्रोल हुए विराट कोहली, कारण जानकर हस पड़ेंगे

डरबन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से शानदार रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। जिस डरबन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड हारते रहने का था, उसी डरबन में विराट कोहली और उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया। जिस डरबन में टीम इंडिया ने कभी ढाई सौ रन नहीं बनाए थे उसी डरबन में टीम ने 270 रनों का लक्ष्य चेस कर डाला। हालांकि इस चेस के हीरो रहे कोहली बुरी तरह ट्रोल हो गए।

दरअसल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने आए। इस दौरान रोहित 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं धवन 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस पारी में धवन ने 6 चौके जड़े। वो विराट कोहली की वजह से अपना विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद कोहली को ट्विटर पर ट्रोल किया गया।

आपको बता दें कि धवन केवल दो बार रन आउट हुए हैं और दोनों बार विराट कोहली की वजह से! यहां भी जब कोहली क्रीज पर आए थे तब तक धवन सेट हो चुके थे। लेकिन उन्हें जाना पड़ा। 13वें ओवर में क्रिस मॉरिस की दूसरी गेंद धवन के पैड पर जाकर लगी, जिसके बाद गेंदबाज ने एलबीडबल्यू की अपील की, वहीं धवन समझ ही नहीं पाए कि गेंद किस तरफ गई। इस दौरान कोहली रन लेने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन वहां पर रन नहीं था।

धवन को कोहली कॉल पर दौड़ना पड़ा और मार्करम का डायरेक्ट थ्रो धवन के लिए रन आउट का कारण बना। पवेलियन की तरफ जाते समय धवन काफी गुस्से में लग रहे थे, वहीं कोहली सिर नीचे कर खड़े हुए थे। इसके बाद कोहली को ट्विटर पर लोगों ने जमकर ट्रोल किया।

Story first published: Friday, February 2, 2018, 11:38 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+