For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDWvSAW 5th T20: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 54 रनों से हराकर जीती सीरीज

केपटाउन। मिताली राज की रिकॉर्ड फिफ्टी और गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवे और निर्णायक टी20 मैच में 54 रनों से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम 18 ओवरों में महज 112 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने पांचवां मैच 54 रन से जीता और इसी के साथ सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। ये पहला मौका है जब भारतीय महिला टीम ने पहले वनडे (2-1) और फिर टी20 (3-1) से अपने नाम की है।

भारत की तरफ से मिताली राज ने 50 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा 17 वर्षीय खिलाड़ी जेमिमाह रोड्रिग्स ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और तीन चौकों की मदद से 44 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 27 रनों की पारी खेली। मिताली राज को कमाल की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से च्लोए ट्रायॉन ने 25 और मरिजाना कैप ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। भारत की तरफ से शिखा पांडे, रुमेली धर और राजेश्वरी गायकवाड़ ने तीन-तीन विकेट लिए। पूनम यादव को एक विकेट मिला।

Story first published: Saturday, February 24, 2018, 20:00 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+