Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगी कप्तान हरमनप्रीत कौर

लखनऊ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना आगामी टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए हरमनप्रीत कौर के उपलब्ध नहीं रहने की जानकारी दी है। खुद स्मृति ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है कि टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पहले टी-0 मुकाबला के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आगामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में हरमनप्रीत नहीं खेलेंगी। हरमनप्रीत कौर के हिप में स्ट्रेन है, जिसके चलते वह पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगी। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवे वनडे मुकाबले के दौरान भारत की पारी के दौरान रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें बीच में वापस पवेलियन जाना पड़ा था।

स्मृति मंधाना ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हरमनप्रीत शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें आराम दिया गया है। उनकी चोट के बारे में आगे की जानकारी मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेट जल्द देगा। पांचवे वनडे मुकाबले के बाद महिला टीम इंडिया के कोच डब्ल्यूवी रमन ने कहा था कि जो मुझे जानकारी मिली है, हरमनप्रीत कौर के हिप में स्ट्रेन है और यह ग्रेड 1 का है, इसे मॉनिटर किया जाएगा और सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मुझे नहीं लगता है कि यह गंभीर चोट है, हम उन्हें टी-20 सीरीज में खेलते हुए संभव है कि देख पाएं।

बता दें कि वनडे सीरीज में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सीरीज में हार के बाद स्मृति मंधाना ने कहा कि टीम टी-20 सीरीज में बिल्कुल अलग सोच के साथ मैदान में उतरेगी और वनडे सीरीज में मिली हार को पीछे छोड़ेगी। स्मृति ने कहा कि हार के बाद हम सभी निराश थे, लेकिन क्रिकेट में जो भी कुछ खराब हो उसे पीछे छोड़ना जरूरी है और आने वाले मैच में नई सोच और ऊर्जा के साथ शुरुआत करने की जरूरत है। हालांकि आधी टीम वनडे सीरीज के बारे में नहीं सोच रही होगी, लेकिन बाकी की टीम पिछली सीरीज को भुलाकर टी-20 सीरीज पर अपना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेगी। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला लखनऊ के ईकाना स्टेडिमय में खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 10:36 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+