एशियाड 2010 : नाव परेड के साथ उद्घाटन समारोह शुरू
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारी और खिलाड़ी 'व्हाइट स्वान बे' से नाव पर सवार होकर परेड में निकले।
नाव से 77 मिनट की सवारी के दौरान प्रतिभागियों और अधिकारियों को न केवल द्वीप का खूबसूरत नजारा देखने को मिला बल्कि क्वोंगचो की संस्कृति और नदी के किनारे अनोखी जीवन शैली को समझने का भी मौका मिला।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह के निदेशक चेन विया ने कहा, "स्टेडियम को छोड़कर इस शहर में इसके पहले कभी भी इतना बड़ा आयोजन नहीं हुआ है। नाव परेड के दौरान लोगों को खेलों में हिस्सा लेने आए प्रतिभागियों के साथ हिलने-मिलने का मौका मिलेगा।"
पर्ल नदी पर अधिकारियों और खिलाड़ियों के परेड में प्राकृतिक और शहरी जीवन की झलक मिली। वाद्य यंत्रों की गुंज, शेर नृत्य, क्वांगचो शहर की शिगूयान संस्कृति, स्थानीय शादी में निभाए जाने वाले रीति-रिवाज, चित्रकला के नमूने देखने को मिले। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में नृत्य, खेल, मुक्के बाजी, मार्शल आर्ट, संगीत और आधुनिकता का मेल भी नजर आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications