Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अहमदाबाद टेस्ट : पांचवें दिन के महत्वपूर्ण तथ्य

हरभजन का शतक :

भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिह ने 88 टेस्ट मैचों में अपने करियर का पहला शतक जड़ श्रीलंका के चामिंडा वास और भारत के अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। वास ने अपने 97वें जबकि कुंबले ने 118वें टेस्ट मैच में यह कारनामा किया था।

सातवें विकेट के लिए सर्वाधिक रनों की साझेदारी :

लक्ष्मण और हरभजन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सातवें विकेट के लिए 163 रनों की सर्वाधिक साझेदारी की। इससे पहले नेपियर में 1989-90 में सचिन तेंदुलकर और किरन मोरे ने 128 रन बनाए थे।

20वीं बार शून्य पर आउट हुए जहीर खान :

अपने टेस्ट करियर में जहीर खान न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी बार जबकि कुल 20वीं बार शून्य पर आउट हुए। इससे पहले भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी भी टेस्ट मैचों में कुल 20 बार बिना खाता खोले पेवेलियन लौट चुके हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्मण का 5वां अर्धशतक

वीवीएस.लक्ष्मण ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां अर्धशतक बनाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 8, 2010, 22:25 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+