For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

IND Vs SL1st ODI: Bumrah repeats Champions Trophy mistake, gets wicket on No Ball |वनइंडिया हिंदी

धर्मशाला। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया। पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 113 रनों का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और सिर्फ 38.1 ओवरों में 112 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारत की तरफ से सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही पिच पर रुककर खेल सके और अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। धोनी ने सबसे ज्यादा (65) रनों की पारी खेली। टीम के 5 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके। श्रीलंका की तरफ से लकमल ने (4), प्रदीप (2), मैथ्यूज, धनंजया, पतिराना, परेरा ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया।

हालांकि उसके बाद जीत के लिए 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलका की टीम की शुरुआत सधी हुई रही और उपल थरंगा के 49 रनों की बदौलत 20.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जरूर एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, बुमराह ने जब से वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से क्रिकेट के इस फॉर्मेट में वो सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज हैं। इस दौरान बुमराह से ज्यादा नो बॉल किसी भी गेंदबाज ने नहीं फेंकी हैं।

बुमराह ने अपने वनडे करियर का आगाज 23 जनवरी, 2016 को किया था। इसके बाद से लेकर अब तक वो कुल 16 नो बॉल फेंक चुके हैं। बुमराह से पीछे दूसरे नंबर पर आयरलैंड टीम के गेंदबाज पीटर चेज हैं। पीटर ने अब तक 12 नो बॉल फेंकी हैं।

गौरतलब है कि बुमराह की नो बॉल भारतीय टीम के लिए एक बार सबसे ज्यादा घातक सिद्ध हो चुकी है। दरअसल इसी साल आईसीसी चैंपिंयस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने फखर जमान को आउट कर दिया था लेकिन बाद मे पता चला कि वो गेंद नो बॉल थी।

जिसके बाद जमान ने तूफानी पारी खेल शतक जमाया था। जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों के बड़े अंतराल से हराते हुए अपना पहला चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।

Story first published: Sunday, December 10, 2017, 18:02 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+