INDvSL: पहले ही मैच में टीम इंडिया ने लगा डाली शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ियां
धर्मशाला। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया। टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद वनडे सीरीज में जीत से आगाज करने उतरी टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखरती रही। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई लेकिन रोहित कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए।

सब आए और चलते बने
रोहित शर्मा से पहले शिखर धवन 0 पर होकर पवेलियन लौट गए। रोहित धवन का विकेट 2 के स्कोर पर ही गिर चुका था जिसके बाद बल्लेबाज करने आए डेब्यू कर रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक छोर से पारी को संभाला लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। अय्यर, कार्तिक, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार सब आए और चलते बने।

टीम इंडिया ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए
हालांकि 16/4 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने आए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिखा दिया कि आखिर में क्यों अभी भी इस खेल के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। धोनी ने 65 रन बनाए और भारत को 112 के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि इस बीच टीम इंडिया ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

टीम इंडिया के द्वारा बनाए गए सबसे कम रन
धर्मशाला वनडे में श्रीलंकाई गेंदबाजों का कहर टीम इंडिया पर खूब टूटा और टीम इंडिया पहले 10 ओवरों में सिर्फ 11 रन ही बना पाई। ये साल 2000 के बाद पहले 10 ओवरों में टीम इंडिया के द्वारा बनाए गए सबसे कम रन हैं।

टीम इंडिया ने 16 रनों पर अपने शुरुआती 5 विकेट गंवा दिए
टीम इंडिया ने 16 रनों पर अपने शुरुआती 5 विकेट गंवा दिए। यह शुरुआती पांच विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया का वनडे में सबसे कम स्कोर है। इसके पहले टीम इंडिया ने साल 1983 में 17 रनों पर अपने शुरुआती 5 विकेट गंवाए थे।

धोनी ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया और 16 हजारी बने
हालांकि इस बीच धोनी ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया और 16 हजारी बने। धोनी को इस मैच से पहले 16 हजार रन पूरे करने के लिए 17 रनों की दरकार थी। धोनी ने नुवान प्रदीप की गेंद पर चौका लगाते हुए ये रिकॉर्ड मुकम्मल किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से 16,000 रन बनाने वाले धोनी छठवें बल्लेबाज हैं।
उनके पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली अपने नाम कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
