For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSL: टी-20 सीरीज में इन युवा सितारों पर रहेगी सबकी नजर, आईपीएल में कर चुके हैं कमाल

कटक। भारत ने हाल में समाप्त हुई वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से विजय हासिल की है। दोनों टीमों के बीच अब 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला टी-20 मैच बुधवार 20 दिसम्बर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए विराट कोहली, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। ये खिलाड़ी अगले साल की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के अहम सदस्य हैं। चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए कई युवा सितारों को मौका दिया है।

इन युवाओं पर रहेगी नजर
आईपीएल-2017 में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले बेसिल थम्पी, मोहम्मद सिराज, दीपक हूडा, वाशिंगटन सुंदर और जयदेव उनादकत पर अब सबकी नजर बनी हुई है। आईपीएल के बाद इन खिलाड़ियों ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके दम पर इनका टी-20 टीम में चयन हुआ है। सिराज ने पिछले महीने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ राजकोट में हुए टी-20 मैच में डेब्यू किया था। सुंदर ने भी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली वनडे में डेब्यू किया था। उन्हें चोटिल केदार जाधव की जगह वनडे टीम में शामिल किया गया था। सुंदर ने आईपीएल-2017 में काफी किफायती गेंदबाजी कराई थी। जयदेव उनादकत पिछले साल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम बार नीली जर्सी में नजर आए थे। उनादकत ने आईपीएल-2017 में राइजिंग पुणे सुपरज्यांट्स की ओर से खेलते हुए एक हैट्रिक समेत कुल 24 विकेट लिए थे।

दीपक हूडा और बेसिल थम्पी ने अभी तक अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दार्पण नहीं किया है। हूडा को पिंच-हिटर के रूप में जाना जाता है और वह टी-20 क्रिकेट में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। सिर्फ 24 साल के युवा तेज गेंदबाज बेसिल थम्पी के पास अंतिम ओवेरों में लगातार योर्कर गेंदें फेंकने की विलक्षण प्रतिभा है। उन्हें भविष्य में भारत के प्रमुख टी-20 गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा इस टी-20 सीरीज में ये युवा सितारे अपने खेल से कितना असर डाल पाते हैं।

Story first published: Tuesday, December 19, 2017, 13:31 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+