Preview: नए चेहरों के साथ कटक में पहली बार मैच जीतने उतरेगी टीम इंडिया

कटक। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच उड़ीसा के कटक में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि मैच बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां भारत केवल एक ही टी20 मैच खेला गया है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के हाथों टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने हाल में समाप्त हुई वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से विजय हासिल की है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए कई युवा सितारों को मौका दिया है।

वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मैच हारने के बाद श्रीलंका को खुद पर हावी नहीं होने दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि माना जा रहा है कि पहले टी20 में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। आईपीएल-2017 में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले बेसिल थम्पी, मोहम्मद सिराज, दीपक हूडा, वाशिंगटन सुंदर और जयदेव उनादकत पर अब सबकी नजर बनी हुई है।

जयदेव उनादकत को मिल सकता है मौका
जयदेव उनादकत पिछले साल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम बार नीली जर्सी में नजर आए थे। उनादकत ने आईपीएल-2017 में राइजिंग पुणे सुपरज्यांट्स की ओर से खेलते हुए एक हैट्रिक समेत कुल 24 विकेट लिए थे। इसके अलावा दीपक हूडा और बेसिल थम्पी का टी20 में डेब्यू हो सकत है। हूडा को पिंच-हिटर के रूप में जाना जाता है और वह टी-20 क्रिकेट में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। सिर्फ 24 साल के युवा तेज गेंदबाज बेसिल थम्पी के पास अंतिम ओवेरों में लगातार योर्कर गेंदें फेंकने की विलक्षण प्रतिभा है। हालांकि इन सबके अलावा तेज गेंदबाजी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह पर तो वहीं स्पिन का जिम्मा चहल और कुलदीप पर होगा।

श्रीलंका में हुआ है बदलाव, कर सकती है उलटफेर
श्रीलंका टीम में सबसे बड़ा बदलाव लसिथ मलिंगा का टीम में न होना है। मलिंगा घुटनों की चोट से जूझ रहे हैं। काफी विवाद के भारत आई श्रीलंका टीम में तीन बदलाव हुए हैं। टेस्ट और वनडे सीरीज में उसके सफल गेंदबाज सुरंगा लकमल को भी टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली है। श्रीलंका क्रिकेट बदलाव के बड़े दौर से गुजर रहा है। इसी के चलते बोर्ड ने टी20 के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। दुश्मंथा चमीरा, नुआन प्रदीप और विश्वा फेर्नांडो को मौका दिया गया है। इसके अलावा लाहिरू थिरिमाने और धनंजया डिसिल्वा को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि इन सबके अलावा थिसारा परेरा की कप्तानी की कटक में कड़ी परीक्षा होगी। वनडे सीरीज में परेरा न तो बल्ले से और न ही गेंद से कोई खास कमाल नहीं कर पाए।

टी20 में है नंबर दो बनने का मौका
आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया 119 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वह 3-0 के अंतर से जीत हासिल करती है तो उसके यहां 120 रेंटिंग पॉइंट्स हो जाएंगे। नंबर दो और दूसरे तीन पर काबिज क्रमशः न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को पछाड़ सकती है। दोनों टीमें 120 अकों के साथ दो और तीन नंबर पर हैं। हालांकि टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान 124 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया की नंबर वन टीम है।

Story first published: Tuesday, December 19, 2017, 15:50 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+