श्रंखला बचाने के लिए कूटनीतिक स्तर पर प्रयास करेगा पीसीबी
पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट इन दिनों श्रंखला को अमली जामा पहनाने के लिए भारत दौरे पर हैं और इसी दौरान वे कूटनीतिक स्तर पर भी प्रयास करेंगे।
अल्ताफ का यह बयान भारत के खेल मंत्री एम.एस. गिल के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाना चाहिए।
अल्ताफ के मुताबिक कूटनीति स्तर पर दोनों देशों की बीच तनाव के बावजूद भारतीय टीम ने 2004 में पाकिस्तान दौरा किया था। इस लिहाज से पीसीबी अभी भी इस श्रंखला के सफल आयोजन को लेकर आशान्वित है।
अल्ताफ ने सीधे तौर गिल के बयान को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि पीसीबी इस श्रंखला को अमली जामा पहनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट इन दिनों चेन्नई में हैं और ऐसी आशा है कि वे जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर से मिलकर श्रंखला के बारे में चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications