Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: इन पांच खिलाड़ियों के दम पर भारत ने फतह की लंका

कोलंबो। भारत ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को पारी व 53 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। भारत की तरफ से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए।
ये 5 खिलाड़ी रहे भारत की जीत के हीरो-

1- चेतेश्वर पुजारा

1- चेतेश्वर पुजारा

रनों की गारंटी बन चुके चेतेश्वर पुजारा अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेल रहे थे। पुजारा ने न केवल शानदार प्रदर्शन किया बल्कि अपने 50वें टेस्ट में शतक भी जड़ा। पुजारा को भारत का मौजूदा समय का बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है। क्यों कहा जाता है ये हम सब अच्छे से जानते हैं। पुजारा ने पहली पारी में रहाणे के साथ मिलकर शानदार पारी खेली। पुजारा ने पहली पारी में 11 चौकों व 1 छक्के की मदद से 133 रन बनाए। जब पुजारा आउट हुए तब भारत का स्कोर 350 रनों पर 4 विकेट था।

2- अजिंक्य रहाणे

2- अजिंक्य रहाणे

पिछले मैच में शानदार अर्धशत लगाने वाले अजिंक्या रहाणे ने इस मैच में सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। इस बीच रहाणे ने 14 चौके भी लगाए। रहाणे ने कुल 222 गेंदों का सामना किया। रहाणे के टेस्ट करियर का ये 9वां शतक था। और विदेशी जमीं पर लगाया गया छठा शतक।

3- रविंद्र जडेजा

3- रविंद्र जडेजा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया। जडेजा ने पहली पारी में श्रीलंका के 5 विकेट झटके। 16.4 ओवर में 4.14 की इकॉनमी से केवल 69 रन खर्च किए। पहली पारी में बल्ले से जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 85 गेंदों में 4 चौका व 3 छक्कों का मदद से 70 रन बनाए। दूसरी पारी में भी जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की। दूसरी पारी में 39 ओवर में 152 रन देकर 5 विकेट झटके। जडेजा ने कुल 10 विकेट अपने नाम किए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

4- आर अश्विन

4- आर अश्विन

भारत के नंबर दो गेंदबाज आर अश्विन ने भी ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। पहली पारी में बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद श्रीलंका के 5 विकेट भी झटके। श्रीलंका की दूसरी पारी में भी अश्विन ने 37.5 ओवर में 132 रन देकर 2 विकेट झटके।

5- हार्दिक पांड्या

5- हार्दिक पांड्या

अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या ने पहली पारी में 20 गेंदों में 20 रन बनाए। हालांकि पांड्या को श्रीलंका की पहली पारी में तो बॉलिंग करने को नहीं मिली लेकिन श्रीलंका की दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट झटके। जब एक समय भारत विकेट के लिए तरस रहा था तो पांड्या ने ही शतक लगा चुके कुसल मेंडिस को चलता किया। इसके बाद पांड्या ने तेजी से रन बना रहे निरोशन डिक्वेला को चलता किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+